शाबाश बेटी! मां ने फैक्ट्री में काम कर पढ़ाया, बेटी 12वीं में 96% लाकर बनी स्टेट टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 गौरव झा/शिखा श्रेया/ रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार की शाम 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया. जिसके बाद लड़कियों ने टॉप सूची में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा को एक बार फिर से साबित कर दिया. झारखंड की राजधानी रांची के लोअर घाघरा की रहने वाली सृष्टी कुमारी ने 96% लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है.

सृष्टी कुमारी ने News18 Localसे बातचीत कर बताया यह सफर मेरे लिए आसान नहीं था पर मेरी मां ने बहुत मेहनत कि,हमेशा मुझे मोटिवेट किया करती थी.पढ़ने के लिए या फिर आगे जिंदगी में कुछ बड़ा करने के लिए.साथी मैं जॉइंट फैमिली में रहती थी.घर में 11 लोग हैं और सभी का काफी सहयोग रहा. चुकी मैनें काफी मेहनत कि थी तो उम्मीद थी की टॉप सूची में जगह बना पाऊंगी.

आपके शहर से (रांची)

हर दिन 5 घंटे की पढ़ाई

सृष्टी बताती हैं, हर दिन स्कूल से आने के बाद दिन 5 घंटे की पढ़ाई किया करती थी. रात में समय पर सोकर सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थी.देर रात पढ़ाई करना पसंद नहीं .वहीं, पढाई के दौरान चैप्टर वाइज रिवीजन बहुत जरूरी होती है. एक- एक चैप्टर का कंसेप्ट क्लियर होना चाहिए, यह सबसे जरूरी है.जब तक कंसेप्ट क्लियर ना हो तब तक उस टॉपिक को ना छोड़े. इस दौरान मुझे कुछ डाउट होता तो मैं अपने टीचर से पूछती व टीचर से लगातार संपर्क में रहती थी.इससे मोटिवेशन के साथ-साथ उनका पर्सनल गाइडेंस भी मिला करता था.

आगे चलकर बनना है सीए

सृष्टी कहती है, मुझे आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है.इसलिए अभी प्लस टू के बाद मैं बीकॉम करूंगी.इसके बाद सीए की तैयारी शुरू कर दूंगी.वहीं, टॉप करने के सवाल पर सृष्टि कहती है मैंने अपने स्कूल में पिछले साल के टॉपर दीदियों को देखा है.उनको देखकर मुझसे बड़ा प्रेरणा मिला करता था और सोचती थी कि एक दिन ऐसे ही टॉप कर मैं भी अपने स्कूल व मां का नाम रोशन करूंगी.

मां का रहा अहम योगदान

सृष्टी बताती हैं, मेरे टॉप करने में मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है.पापा के चले जाने के बाद मां ने अकेले ही कमा कर मेरी हर जरूरतों को पूरा किया है.मुझे कभी पापा की कमी महसूस नहीं होने दी. माँ घाघरा के ही एक स्पोर्ट फैक्ट्री में पैकेजिंग का काम करती है.वह सुबह से शाम तक फैक्ट्री में रहती है.इसके बाद घर आकर मेरी पढ़ाई को भी देखा करती थी और मुझे घर का काम कभी नहीं करने दिया. जब माँ घर पर नहीं रहती थी तो घर का सारा काम बड़ी मां व दीदी मिलकर किया करती थी. इसलिए मुझे पढ़ाई के लिए काफी वक्त मिल जाया करता था.

सोशल मीडिया का फायदा उठाये

सृष्टि बच्चों को सलाह देते हुए कहती है ,कंसिस्टेंसी और कंसेप्ट क्लीयर होना बहुत जरूरी है.साथी इस दौरान सोशल मीडिया से दूर रहे या फिर सोशल मीडिया का प्रयोग अपने पढ़ाई के लिए ही करें.जैसे मैंने यूट्यूब का सहारा लिया था अपने डाउट को क्लीयर करने के लिए. अगर कोई चैप्टर नहीं समझ आता तो यूट्यूब से देखकर समझ लेती थी.इस तरह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें