हाइलाइट्स
मेरठ में घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची पर पिटबुल कुत्ते का हमला.
पिटबुल कुत्ते के हमले में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई, हालत गंभीर.
मेरठ/ANI. पालतू कुत्तों के हमलों की खबर अब आम बात होती जा रही है. जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने एक 10 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई. वह अपने घर के बाहर साइकिल चला रही थी. पिटबुल के हमले के दौरान कुत्ते के मालिक ने लाठी-डंडों से उस पर वार किया, तब जाकर कुत्ते ने मासूम को छोड़ा. पिटबुल के हमले से बच्ची को कई जगहों पर चोटें आईं हैं. इससे पहले भी मेरठ में घर के बाहर खेल रहे एक 9 साल के मासूम पर पिटबुल के हमले की खबर सामने आ चुकी है.
दरअसल, क्षेत्र के वैष्णो धाम कालोनी मे रहने वाले पुलिसकर्मी सुधीर मलिक की बेटी वर्णिका (10) घर के बाहर कॉलोनी में साइकिल चला रही थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाले राजकुमार अपने पालतू पिटबुल कुत्ते को टहला रहा था. इसी दौरान अचनाक पिटबुल ने वर्णिका पर एक के बाद एक कई बार झपट्टा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया. पिटबुल लगातार भौंकते हुए उस पर हमलावर था. पड़ोसी राजकुमार की उसे हटाने की कोशिश भी नाकाम हो रही थी. इसके बाद किसी तरह लाठी डंडों से वार करके पिटबुल से छुड़ाया गया.
घायल अवस्था में बच्ची को कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल मे भर्ती कराया गया. वर्णिका को हाथ, पैर और जांघ पर गंभीर चोटें आ गईं. मासूम के पिता पुलिसकर्मी सुधीर को जब घटना के बारे में पता चला, तो वो आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और बच्ची का हाल जाना.
आपके शहर से (लखनऊ)

Bihar Shikshak Bharti: बिहार में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द, डीएलएड बीएड वालों को मिलेगा मौका

एक्शन में लखनऊ मेयर; चार्ज संभालते ही किया निरीक्षण, अब दोबारा साफ होंगे 19 नाले

20 रुपये में चूड़ियां…तो 100 रुपये में जूते, लखनऊ के इस सस्ते बाजार में मिलता है सबकुछ

लखनऊ एयरपोर्ट पर फास्टैग पार्किंग की शुरुआत, पेमेंट के लिए नहीं लगानी होगी लंबी लाइन

समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को 9 महीने की सजा, जौनपुर MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

लखनऊ का 250 साल पुराना मंदिर, जहां मनोकामना पूरी होने पर भक्त बांधते हैं घंटी, जानें कहां पर है स्थित

क्या आप भी वजन घटाने के साथ सीखना चाहते हैं डांस? हफ्ते में 4 दिन होती है ट्रेनिंग, जानें लोकेशन

लखनऊ के प्रेमी जोड़े की कहानी आपको भी कर देगी भावुक, कानपुर से भागकर लखनऊ में बेच रहे चाय

Bada Mangal: फलों और फूलों से किया गया बजरंगबली का शृंगार, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

गर्मियों से राहत के लिए बेस्ट है लखनऊ का यह पार्क, शाम में आता है और भी मजा

UP Board : मार्कशीट में सुधार के लिए 12 जून से जिले पर लेगा कैंप, ठीक कराएं नाम और जन्मतिथि
वहीं, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि बच्ची पर उसके पड़ोस में ही रहने वाले राजकुमार नामक शख्स के कुत्ते ने हमला किया है. पुलिस से पीड़िता के परिजनों ने अभी मौखिक शिकायत की है. उसके आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: UP latest news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 17:21 IST








