
नकुल जसूजा/सिरसा.सिरसा जिला न्यायालय में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. एक व्यक्ति जिला न्यायलय में पहुंचा और कटघरे में खड़े होने की बजाए जज की कुर्सी पर बैठ कर्मचारियों को निर्देश देने लगा. जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने विरोध जताया तो वह जज की कुर्सी से खड़ा हुआ और कोर्ट रूम से बाहर निकलते हुए दरवाज़े पर लात मार निकल गया. वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाना में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया.
आरोपी शख्स कर्मजीत तलाक के मामले में सिरसा न्यायालय में पेशी के लिए आया था. जो पेशे से अध्यापक है. आरोपी सुबह-सुबह पेशी के लिए कोर्ट में पहुंचा.उस समय कोर्ट रूम में सफाई कर्मचारी मौजूद थे. आरोपी सभी को नज़रअंदाज़ कर जज की सीट पर बैठ गया और कर्मचारियों को चाय-नाश्ते का इंतज़ाम करने का ऑर्डर देने लगा. मानो खुद ही जज हो. कर्मचारियों ने इस पर विरोध जताया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद आरोपी कर्मजीत जज की कुर्सी से खड़ा हुआ और कोर्ट रूम के दरवाज़े पर आकर लात मारने लगा.इसके बाद हुडा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मजीत को हिरासत में ले लिया.
सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस हुआ दर्ज
डीएसपी अजायब सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कोर्ट कर्मचारियों से शिकायत मिली थी. पुलिस ने आरोपी कर्मजीत के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी अध्यापक कर्मजीत के खिलाफ जब रोड़ी थाना में केस दर्ज हुआ था, तो वह जांच में शामिल होने के लिए अपने गांव से पुलिस थाने पैदल आता था.उसका गांव पुलिस थाने से 40 किलोमीटर दूर है.
.
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 17:35 IST








