
नई दिल्ली. आपने अक्सर बड़े- बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि इस दुनिया में हर शक्ल के सात इंसान होते हैं. अब भले ही आजतक आप अपने हमशक्ल से न मिले हों, लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके हमशक्ल काफी पॉपुलर हैं. आपको सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के कई हमशक्ल मिल जाएंगे जो उनकी मिमक्री करते हुए अक्सर वीडियो पोस्ट करते हैं. सुहाना खान, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा की हमशक्ल के बारे में भी आपने सुना ही होगा, लेकिन आज आपको काजोल की हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर काजोल की ये हमशक्ल छाई हुई हैं. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की एक्ट्रेस की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम निशा साहा पिंकी है. निशा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग है. निशा न सिर्फ काजोल की तरह दिखती हैं बल्कि साथ ही वह एक्ट्रेस की हूबहू नकल भी करती हैं.
.
Tags: Ajay devgan, Entertainment news., Entertainment Special, Kajol
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 17:27 IST








