जिले के इच्छुक युवा विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 15 अगस्त तक करें आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन आमन्त्रित किये गये हैं। यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों जैसे-खेलकूद, सामाजिक, वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, राष्ट्रीय एकीकरण, आपदा प्रबंधन एवं मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, खेल एवं शैक्षिक उत्कृष्टता आदि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य 15 से 35 वर्ष के युवाओं को प्रेरित कर राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकें। युवाओं को प्रोत्साहित कर समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित कर एक अच्छे नागरिक के रूप में उनके व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करना है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए युवा की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। विगत 03 वित्तीय वर्षों में उत्कृष्ट कार्य किया गया हो एवं किसी भी सरकारी सेवा अर्थात-केंद्र व राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम, विश्वविद्यालय, स्कूलों व कॉलेजों में कार्यरत नहीं होना चाहिए। इस पुरस्कार के तहत एक पदक, एक प्रमाण-पत्र, स्वामी विवेकानन्द की एक प्रतिमा और रू0 50 हजार नगद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के इच्छुक युवा 15 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी, कार्यालय में जमा कर सकतें हैं तथा अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकतें हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें