सिम का क्लोन बनाकर आनलाइन फ्रॉड करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में मोबाइल सिम का क्लोन बनाकर आनलाइन फ्रॉड कर बैंक से रुपया निकलने वाले इगेंग के दो सदस्यो को सर्विलांस टीम की सहायता से पुलिस ने अरेस्ट किया है,आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल,3 लैपटॉप,नगदी सहित तमाम सामान बरामद किया है।

पुलिस ने मोबाइल सिम का क्लोन बनाकर आनलाइन फ्रॉड कर 95 हजार रुपए निकाल लेने की राजकरन मौर्य की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस टीम की सहायता से मामले का खुलासा किया है।पुलिस ने प्रयागराज के मुंडेरा निवासी अजय कुमार कैथल और मंझनपुर के भदडेसर के रहने वाले राहुल को अरेस्ट किया है।पुलिस ने इनके पास से 3 लैपटॉप,3 मोबाइल,22 हजार रुपए नगदी बरामद किया है,पुलिस ने दोनो आरोपियों को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है।

एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि कौशाम्बी जिले में आनलाइन फ्रॉड की लगातार शिकायत मिल रही थी,वादी राजकरन की शिकायत पर सर्विलांस टीम की सहायता से आनलाइन फ्रॉड करने वाले गैंग के दो सदस्यो को अरेस्ट किया गया है,इनसे पूछताछ की जा रही है,इन लोगो के पास से लैपटॉप,मोबाइल और नगदी बरामद किया गया है,दोनो को जेल भेजा जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें