कम उम्र में बाल हो रहे हैं सफेद, इस विटामिन की हो सकती है कमी, समय रहते लें 5 फूड्स, नहीं तो दिखने लगेंगे बूढ़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विटामिन D का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य की किरणें हैं
मछली में विटामिन D पाया जाता है

Deficiency Of Vitamin D: आजकल कम उम्र में ही लोगों को सफेद बालों का सामना करना पड़ रहा है. विटामिन की कमी और अन्य कारणों से बच्चों के भी बाल सफेद होने लगते हैं. विटामिन डी की कमी से भी सिर्फ हमारी हड्डियों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि यह हमारे बालों को भी बुरी तरह से नुकसान पहुंचाता है. मेडिकल टुडे में छपी एक खबर के अनुसार विटामिन डी की कमी से भी बाल सफेद होते हैं. विटामिन D का सबसे बड़ा सोर्स सूर्य हैं. यदि आप रोजाना कुछ समय सूर्य की रोशनी के सामने रहते हैं तो इससे विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता. आइए आज हम आपको ऐसे फूड्स बताते हैं जिनके सेवन से विटामिन D की कमी को दूर किया जा सकता है.

1.मशरूम: मशरूम में विटामिन D पाया जाता है. शाकाहारी लोग विटामिन D की कमी को कुछ हद तक दूर करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं. इसके नियमित सेवन से विटामिन D की कमी दूर होती है.

2.मछली: जो लोग मांसाहारी हैं उनके लिए सूरज की किरणों के बाद विटामिन D की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा स्रोत मछलियां हैं. कई मछलियों में विटामिन D पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. सालमन मछली में इतना विटामिन D होता है कि इसके सेवन से शरीर को जरूरी पर्याप्त विटामिन D मिलता है. इसके अलावा कैन्ड ट्यूना फिश, हिल्सा मछली, कैट फिश, कार्प फिश में भी काफी मात्रा में विटामिन D मौजूद होता है.

इसे भी पढ़ें- रात में दूध की जगह पिएं यह ड्रिंक, तेजी से कम होगा वजन, बस इस तरह बनाएं, तत्काल होगा फायदा

3.सोया प्रोडक्ट्स: विटामिन D की कमी को दूर करने के लिए सोया प्रोडक्ट्स का भी उपयोग किया जा सकता है. सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, सोया योगर्ट, टोफू आदि विटामिन D की कमी को दूर करने में मदद करते हैं.

4.अंडा: अगर आप आप नॉनवेजिटेरियन हैं और विटामिन D की कमी से जूझ रहे हैं तो अंडा खाकर इस कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं. अंडे में प्रोटीन के साथ ही विटामिन D भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है.

इसे भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट पिएं इस पाउडर की चाय, पेट से निकाल देगा सारी गंदगी, वजन होगा कंट्रोल, 4 फायदे कर देंगे दंग

5.गाय का दूध: शाकाहारी लोगों के लिए गाय के दूध का सेवन विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अच्छा स्त्रोत है. गाय के दूध में मैग्नीशियम, जिंक कैल्शियम, फॉस्फोरस भी पाया जाता है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें