5 दिन में 2 एक्टर, 1 डायरेक्टर ने द केरला स्टोरी को बताया प्रोपेगेंडा, नवाजुद्दीन, कमल हासन और…यूजर्स भड़के

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ की चमक तीन हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में कम नहीं हुई है. लेकिन रिलीज के पहले से ही विवादों में घिरी इस फिल्म का विवाद रिलीज के इतने समय बाद भी कम नहीं हुआ है. हाल ही में फिल्मी दुनिया के कई दिग्गजों ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर की है. किसी ने फिल्म के रिलीज पर रोक को गलत बताया है तो किसी ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है.

बीते कुछ समय से इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने अपनी राय जाहिर की है. तो किसी ने अपने ट्वीट के जरिए अपनी बात लोगों के सामने रखी है. इसी लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यम और कमल हासन जैसे बड़े स्टार भी शामिल हैं जिन्होंने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को बैन करने की बात पर अपनी राय रखी है. तो कुछ ने इस प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है. हालांकि इन सेलेब्स के बयान के बाद सोशल मीडिया पर जुबानी जंग भी छिड़ गई है. यूजर्स इन लोगों के बयान का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स इनके बयान पर भड़क उठे हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, “अगर कोई फिल्म या नॉवेल किसी की भावनाओं को आहत कर रही है, तो यह गलत है. हम फिल्में ऑडियंस या उनकी भावनाओं को ठोस पहुंचाने के लिए नहीं बनाते हैं. अगर किसी फिल्म के जरिए लोगों के बीच सामाजिक भेदभाव पैदा होता है, तो यह गलत है.” एक्टर के इस बयान पर नावजुद्दीन को काफी ट्रोल किया गया था.(फोटो साभार: Instagram@nawazuddin._siddiqui) अनुराग कश्यप ने भी नवाजुद्दीन की बात पर ट्वीट में लिखा, ‘आप फिल्म से सहमत हैं या नहीं, यह प्रोपेगैंडा फिल्म है या नहीं, ठेस पहुंचाती है या नहीं, लेकिन फिल्म को बैन करना गलत है.’ नवाजुद्दीन को जब एक बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप के ट्वीट के बारे में बताया गया, तो वे फिल्म मेकर से थोड़ा सहमत नजर आए, हालांकि वे यह कहने से नहीं चूके कि अगर फिल्म या नॉवेल से किसी को ठेस पहुंचती है, तो यह गलत है. हम फिल्म दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाते हैं. कमल हासन ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. ‘द केरल स्टोरी’ को एक प्रोपेगैंडा फिल्म बताते हुए उन्होंने कहा कि टैगलाइन के दम पर कोई फिल्म ‘सच्ची कहानी’ नहीं बन जाती. खबरों की मानें, तो दिग्गज एक्टर ने आईफा अवॉर्ड में मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. कमल हासन ने कहा कि वे प्रोपेगैंडा फिल्म के विरोध में हैं. सिर्फ टैगलाइन लगाकर आप इसे ‘सच कहानी’ नहीं बता सकते, इसमें वाकई में सच्चाई होनी चाहिए. (फोटो साभार: Instagram@ikamalhaasan)

 

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें