14 साल में की करियर की शुरुआत, 25 साल तक को-स्टार श्रीदेवी से नहीं की बात, निजी जिंदगी रही विवादों में, पहचाना?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर काफी समय से सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज का चलन देखा जा रहा है. अब एक ऐसी एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आई है, जिसने महज 14 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म में काम किया था. अपने एक्टिंग करियर में इस लड़की ने जितेंद्र से लेकर अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना से लेकर राजेश खन्ना तक हर एक्टर के साथ काम किया है. ये लड़की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में जो सिंपल सी लड़की खड़ी नजर आ रही हैं, वो 70 के दशक की सुपरस्टार हैं. एक दौर वो भी था जब ये लड़की खुद में एक बहुत बड़ी स्टार बन कर उभरीं. फिल्मों के बाद फोटो में नजर आ रही इस लड़की का राजनीतिक करियर भी सफल साबित हुआ. क्या अब आपने इन्हें पहचाना? अगर नहीं तो आपको बता दें कि ये बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं, इस एक्ट्रेस की निजी जिंदगी भी काफी विवादों भरी रही हैं. अगर इतना हिंट देने के बाद अगर आप फोटो में नजर आ रही लड़की को नहीं पहचान पा रहे हैं तो चलिए हम बताते हैं.

सस्पेंस से भरपूर दिमाग हिला देने वाली 5 फिल्में, देखें बिना नहीं रह पाएंगे आप, कहानी और किरदार जीत लेंगे दिल

यूं रखा फिल्मी दुनिया में कदम
फोटो में नजर आ रही ये सिंपल सी लड़की कोई और नहीं बल्कि टैलेंटेडल एक्ट्रेस जया प्रदा हैं. ये मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं और उनका असली नाम ललिता रानी है. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का काफी शौक रहा. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘भूमि कोसम’ में डांस किया था और इस फिल्म में काम के लिए उन्हें महज 10 रुपए मिले थे. इसके बाद ही उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका मिला.

राजनीतिक करियर भी रहा सफल
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा अपने समय में खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक थीं. अपने फिल्मी सफर में इन्होंने अनगिनत हिट फिल्में दीं. इनका शांत, सुशील स्वभाव फिल्मों में खूब पसंद किया जाता था. इनके मासूम चेहरे पर इनके किरदार भी काफी फिट बैठते हैं. इनकी खूबसूरती और अलग अंदाज के चलते इनके लाखों हजारों फैंस हैं. हालांकि इंडस्ट्री में बड़ी शोहरत मिलने के बाद भी इन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और राजनीति में आ गई थीं. हाल ही में जया प्रदा की ये बचपन की तस्वीर काफी वायरल हुई हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं.

बता दें कि जया प्रदा ने साउथ में कई फिल्में करने के बाद साल 1979 से फिल्म ‘सरगम’ से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने औलाद, स्वर्ग, तोहफा, घराना, घर-घर की कहानी, नया कदम और आखिरी रास्ता जैसी कई सारी सफल फिल्में दी और 80 के दशक में बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हुईं. कहते हैं कि श्रीदेवी का स्टारडम एक टाइम में इतना था और दोनों के बीच कैट फाइट की वजह से 25 साल तक जया प्रदा ने एक्ट्रेस से बात नहीं की थी.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Jaya prada

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें