कम उम्र के लोगों की अचानक Heart Attack से क्यों हो रही है मौतें? दिल्ली एम्स ने शुरू किया रिसर्च, जानें कब आएगी रिपोर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sudden Heart Attack: कोरोना महामारी (Corona Period) के बाद देशभर में तेजी से बढ़ रहे युवाओं में हार्ट अटैक (Sudden Heart Attack) के मामले पर अब दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में शोध (Research) शुरू हो गया है. इसी साल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry)  ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) को इस बारे में निर्देश जारी किया था. आईसीएमआर के सहयोग से दिल्ली एम्स के फारेंसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता (Dr. Sudhir Gupta) के नेतृत्व में अब शोध शुरू हुआ है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए. जिसके बाद यह अध्ययन कराना जरुरी हो गया था. इस वीडियो में युवाओं में अचानक दिल की घड़कन रुकने से मौत के मामलों में तेजी की बात हो रही है. नाचते-गाते, खेलते-कूदते और व्यायाम करते समय भी लोगों की मौत हो रही है.

इन मौतों का पता लगाने के लिए दिल्ली एम्स में अध्ययन शुरू हो गया है. दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में शोध शुरू हुआ है. डॉ सुधीर गुप्ता न्यूज 18 हिंदी के साथ बातचीत में कहते हैं, देखिए हमलोग इस विषय पर लगातार नजर रख रहे थे. मौत के पीछे की वजहों को जानना जरूरी था. क्या वाकई में ये मौतें कोरोना की वजहों से तो नहीं हो रही है? या फिर इसे सोशल मिडिया पर पैनिक बनाया जा रहा है. हमलोगों ने 200 लोगों पर यह शोध शुरू किया है. यह शोध एम्स में ही होगा और इसके लिए हमलोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है. कोरोना के दौरान 45 साल से कम उम्र के मरने वाले लोगों की ओटोप्सी रिपोर्ट भी शामिल किया गया है.’

Sudden heart attack, Delhi aiims, aiims, All India Institute Of Medical Science delhi, corona period, Health Ministry, Indian Council of Medical Research, ICMR, dancing death, singing death, exercising death, how sudden heart attack in lower age people, gym, heart attack, youth death, dr sudhir gupta, मोदी सरकार, कोरोना काल, अचानक दिल का दौरा, हार्ट अटैक का होगा अध्ययन, आईसीएमआर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, नाचते गाते लोगों को क्यों आ रहा दिला का दौरा, एक्सरसाइज करते लोगों को हार्ट अटैक, दिल्ली एम्स कर रहा रिसर्च, डॉ सुधीर गुप्ता, फॉरेसिंक विभाग, ओटोप्सी रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

दोस्ती की शादी में नाचते हुए एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

कम उम्र के लोगों की क्यों हो रही मौत?
डॉ गुप्ता आगे कहते हैं, 45 साल के कम उम्र के मृतकों का वर्चुअल पोस्टमार्टम और पारंपरिक पोस्टमार्टम दोनों तरीके से परीक्षण किया जा रहा है. इसके लिए सीटी एंजियोग्राफी, फारेंसिक हिस्टोपैथोलाजी व फारेंसिक इम्यूनो-हिस्टोकेमिस्ट्री जैसी अत्याधुनिक जांच का भी सहारा लिया जा रहा है. 45 वर्ष से कम उम्र में मरने वाले अब तक 30 मृतकों की आटोप्सी हो चुकी है. अब तक के शोध में जो बात सामने आ रही है उसमें ज्यादातर लोगों की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट सामने आ रहा है.’

कब तक शोध पूरा होगा?
एम्स दिल्ली को इस शोध को एक साल में पूरा करना है, लेकिन इसकी प्राथमिक रिपोर्ट जल्द ही आइसीएमआर को सौंप दी जाएगी. इस शोध में एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन, न्यूरोलाजी, कार्डयोलाजी, पैथोलोजी और रेडियोलाजी विभागों के डाक्टरों की एक टीम जुटी है. यह शोध बीते मार्च में ही शुरू किया गया था. यह शोध 45 वर्ष से कम उम्र में मरने वाले लोगों पर किया जा रहा है, जो पहले स्वस्थ थे और उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन अचानक खेलते-कूदते या नाचते गाते मौत हो गई.

Sudden heart attack, Delhi aiims, aiims, All India Institute Of Medical Science delhi, corona period, Health Ministry, Indian Council of Medical Research, ICMR, dancing death, singing death, exercising death, how sudden heart attack in lower age people, gym, heart attack, youth death, dr sudhir gupta, मोदी सरकार, कोरोना काल, अचानक दिल का दौरा, हार्ट अटैक का होगा अध्ययन, आईसीएमआर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, नाचते गाते लोगों को क्यों आ रहा दिला का दौरा, एक्सरसाइज करते लोगों को हार्ट अटैक, दिल्ली एम्स कर रहा रिसर्च, डॉ सुधीर गुप्ता, फॉरेसिंक विभाग, ओटोप्सी रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट

एम्स दिल्ली को इस शोध को एक साल में पूरा करना है.

ये भी पढ़ें: टीबी जांच रिपोर्ट अब एक घंटे के अंदर, DU ने विकसित की यह नई तकनीक, जानें इसके फायदे

गौरतलब है कि न्यूज 18 हिंदी ने पिछले साल दिसंबर में ही एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि अचानक हो रहे हार्ट अटैक के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय दिल का दौरा पड़ने के मामलों को सर्वे करा कर सटीक वजहों को पता लगाएगी. आईसीएमआर पता लगाएगी की दिल का दौरा के कितने मामले हाल के दिनों में घटित हुए हैं. साथ ही हार्ट अटैक के समय और पीड़ितों को कोरोना के टीके लगे थे या नहीं इस बात का भी पता लगाएगी.

Tags: AIIMS, AIIMS Study, Cardiac Arrest, Delhi AIIMS, Heart attack

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें