Delhi Metro में बच्ची का धमाकेदार डांस, हरियाणवी गाने पर लगाए ठुमके, देखें Viral Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi Metro Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज़ की बात करें तो लोग यहां पर सबसे ज्यादा अपने डांसिंग और कुकिंग टैलेंट को शो ऑफ करते हैं. चाहे छोटे हों या फिर बड़े, सभी लोगों को डांस करना पसंद होता है और अगर कोई इसकी तारीफ कर दे तो फिर क्या ही कहने. इस वक्त भी एक ऐसी ही बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने डांस से तारीफें बटोर रही है.

आपने पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो के तरह-तरह वीडियो देखे होंगे. कहीं कोई अजीबोगरीब कपड़े पहनकर घूम रहा है तो किसी ने वहीं नहाना-धोना तक शुरू कर दिया. इस वक्त दिल्ली मेट्रो के अंदर का ही एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची हरियाणवी गाने पर झमाझम डांस कर रही है.

बच्ची ने किया धांसू डांस
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची हरयाणवी गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. बच्ची की परफॉर्मेंस के दौरान उसके एक्सप्रेशन ऐसे है. जिस पर से नजर हटाना काफी मुश्किल है. गाना जैसे ही बजता है बच्ची डांस करना शुरू कर देती है. डांस परफॉर्मेंस के दौरान बच्ची कभी-कभी अपनी आंखें मिचका देती है, तो कभी कमर हिलाते हुए दिल जीत लेने वाली अंदाज दिखा रही है. कुल मिलाकर कहे तो बच्ची ने यकिनन इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए काफी ज्यादा मेहनत की होगी.

Tags: Ajab Gajab, Viral video, Viral Video on Social Media

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें