JAC 12th Result 2023 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स के रिजल्ट में मिनटों का इंतजार बाकी, देखें पल-पल की अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

JAC Jharkhand Board 12th Inter Result 2023 Live Update: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजों में कुछ ही पलों का इंतजार बाकी रह गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC कुछ ही देर में इंटर, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

JAC Jharkhand Board 12th Inter Result 2023 Live Update: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स एवं कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए अलर्ट! आपके नतीजे कुछ ही पलों में जारी किए जाने वाले हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल अब से कुछ ही देर में कॉमर्स और आर्ट्स के 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के मार्क्स ऑनलाइन उपलब्ध करा देगा. गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. जिसमें आर्ट्स में तक़रीबन 2.12 लाख एवं इंटरमीडिएट में 38,000 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. अब इन सभी छात्रों के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे. रिजल्ट कैसे चेक करें इसकी जानकारी आप यहां देख सकते हैं. इसके साथ ही नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट भी यहां उपलब्ध कराई जा रही है.

अधिक पढ़ें …

30 May 2023 15:12 (IST)

JAC 12th Result 2023 Live: पिछले साल का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 2022 में 97.43 फीसदी छात्र पास हुए थे. जबकि कॉमर्स में 92.75 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. आर्ट्स में हजारीबाग की मानसी साहा और कॉमर्स में चंद्रापुरा की निक्की कुमारी ने टॉप किया था.

30 May 2023 15:09 (IST)

JAC 12th Result 2023 Live: इतने अंक लाना अनिवार्य

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी सब्जेक्ट्स में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे, अन्यथा उन्हें फेल माना जाएगा औऱ उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा.

30 May 2023 15:07 (IST)

JAC 12th Result 2023 Live: ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होम पेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
अब मांगी गई डिटेल, जैसे कि रोल नम्बर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा. उसे डाउनलोड कर लें.

30 May 2023 14:57 (IST)

JAC 12th Result 2023 Live: इन वेबसाइटों में जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा-

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jacresults.com
  • jharresults.nic.in
30 May 2023 14:51 (IST)

JAC 12th Result 2023 Live: यहां जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी किया जाएगा. इसे चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर व रोल कोड की आवश्यकता होगी.

30 May 2023 14:48 (IST)

JAC 12th Result 2023 Live: थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज दोपहर 3:30 बजे जारी किया जाएगा. ऐसे में रिजल्ट जारी होने में 1 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें