संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का नींबू की बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में नींबू की बाद में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला है। युवक कई साल से अपनी बहन के घर पर रहता था। यहीं पर आम आदि की बाग रेहन पर लेकर रखवाली करता था। युवक कभी कभार ही गांव जाता था। शव मिलने की सूचना पर चरवा पुलिस पहुंची। थोड़ी ही देर में चायल सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण भी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ की। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते बताई जा रही है। क्योंकि युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध था, जिसकी वजह से युवती के परिजनों से उसका विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र में एक युवक का नींबू की बाग में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन चल रही है। प्रेम संबंध की बात पर उन्होंने बताया कि इसकी भी जांच की जा रही है जो भी सत्यता पाई जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें