हाइलाइट्स
फरवरी माह में हुई थी जुनैद-नासिर की हत्या
हत्याकांड की गूंज राजस्थान से लेकर दिल्ली तक हुई थी
भरतपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पेश की चार्जशीट
दीपक पुरी.
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले के बहुचर्चित नासिर-जुनैद हत्याकांड (Nasir-Junaid murder case) में पुलिस ने हरियाणा पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले को लेकर बीते दिनों तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की है. वहीं इस मामले में शामिल माने जा रहे 27 अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच की जा रही है. नासिर-जुनैद हत्याकांड राजस्थान ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा है. इस मामले पर राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई थी.
भरतपुर के गोपालगढ़ थानाधिकारी रामनरेश मीणा इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में फिलहाल रिंकू सैनी, मोनू राणा और गोगी के खिलाफ चार्जशीट पेश की है. इन तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटाने और अपहरण करने सहित अन्य मामलों को लेकर चार्जशीट पेश की गई है. यह चार्जशीट बीते 16 मई को कोर्ट में पेश की गई थी. सूत्रों के मुताबिक इसमें पुलिस ने हरियाणा के झिरका थाना पुलिस से जुड़े अहम तथ्य को शामिल किया है.
आपके शहर से (भरतपुर)

प्यार में पंगा: बेटी की लव मैरिज से नाराज हुआ पिता, फेरे होते ही दामाद को पीटा, चला डाली तलवार

Delhi Girl Killing : NCPCR चीफ Priyank Kanoongo ने घटना को लेकर दिया बड़ा बयान | Shahbad Dairy Case

VIDEO: अपने बच्चों की तरह हिरण के बच्चों को भी दूध पिलाती है बाड़मेर की महिलाएं, देखें अटूट प्रेम

वंदे भारत ट्रेन का कोटा मंडल ने किया हाई स्पीड ट्रायल, 160 KMPH पर 27 बार हुआ ब्रेक टेस्ट

Rajasthan Congress Meeting :इस Proposal के साथ Sachin Pilot-Ashok Gehlot में हुई सुलह | KC Venugopal

IPL 2023 : CSK की जीत के बाद MS Dhoni ने दे दिया अपने Fans झटका ! Dhoni Retirement | Breaking News

मैराथन बैठक के बाद भी सचिन पायलट को ठोस आश्वासन नहीं, राहुल गांधी बोले- आपका ख्याल रखेंगे…मैं हूं ना- सूत्र

गर्मियों की छुट्टी में घूमने का बना रहे हैं प्लान, रेलवे आप को दे रहा यह ख़ास सुविधा

Bhagyam Astrology Special | Aaj Ka Panchang | जानिए क्या कहते आपके सितारे? | 30 May 2023

24 साल का ‘अज्ञातवास’, 38 साल की उम्र में मिला फरार बेटा, ‘भरत-मिलाप’ देख नम हुईं आखें, जानें मामला

Breaking News : Katra में हुआ बड़ा Bus Accident, 10 लोगों की मौत | Jammu-Srinagar National Highway
झिरका पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया था
केस के जांच अधिकारी रामनरेश मीणा का कहना है कि शेष आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में इस बात का भी उल्लेख किया है कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी गोतस्करी के आरोप को लेकर पहले नासिर और जुनैद को लेकर पहले हरियाणा के फिरोजपुर के झिरका थाने पहुंचे थे. लेकिन वहां की पुलिस ने अपना अधिकार क्षेत्र नहीं होने का हवाला देकर उनको वापस लौटा दिया था. पुलिस के मुताबिक बाद में आरोपियों ने नासिर और जुनैद की हत्या कर दी.
भरतपुर के घाटमिका गांव के रहने वाले थे जुनैद और नासिर
उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में भरतपुर जिले के पहाड़ी इलाके के घाटनिका गांव के जुनैद और नासिर गोपालगढ़ इलाके से लापता हो गए थे. उसके बाद उनके शव हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो में जली हुई हालात में मिले थे. वह बोलेरो भी जली हुई थी. उसके बाद इस पर बवाल मच गया था. इस मामले को लेकर हरियाणा और राजस्थान पुलिस भी आमने सामने हो गई थी.
.
Tags: Bharatpur News, Crime News, Murder case, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 10:28 IST








