हाइलाइट्स
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना
जैसलमेर रेलवे स्टेशन को होगा जीर्णोद्धार
जैसलमेर के हेरिटेज को संजोते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं
जयपुर. विश्वभर में गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर (Golden City Jaisalmer) के रेलवे स्टेशन की अब सूरत बदलने वाली है. रेलवे 140 करोड़ रुपये की लागत से पूरे स्टेशन का कायाकल्प करेगा. रेल मंत्रालय ने भारतभर के रेलवे स्टेशनों के लिए अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) की शुरूआत की है. इसके तहत सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है. जैसलमेर रेलवे स्टेशन की कायापलट भी इसी योजना के तहत जा रही है. ट्यूरिस्ट सिटी जैसलमेर स्टेशन के कायाकल्प का काम शुरू हो चुका है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि NWR जोन के तहत जयपुर जंक्शन, खातीपुरा और गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का काम चल रहा है. अब जैसलमेर में भी यह काम शुरू हो चुका है. रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब जैसलमेर रेलवे स्टेशन के लिए 140 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यहां बेहतरीन उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसीत की जाएंगी. अमृत भारत योजना के तहत सभी रेलवे स्टेशनों को समय की जरूरत के हिसाब से आधुनिक बनाया जा रहा है.
आपके शहर से (जैसलमेर)

Delhi News : नाबालिग लड़की से बर्बरता, आरोपी साहिल को बुलंदशहर से किया गिरफ्तार | Breaking News

दौसा में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, धारधार हथियारों के हमले से 23 लोग घायल

Delhi में खुलेआम लड़की की हत्या पर आया Swati Maliwal का बयान, CCTV Footage पर भी बोलीं | Top News

थोड़ी सी टक्कर पर दबंग ने तोड़ डाली पूरी कार, देखिये वीडियो | breaking News | #shorts

रातों रत पहलवानों का धरना खत्म, FIR दर्ज | Breaking News | Latest News

राजस्थान: युवक के सीने में उतारी 6 गोलियां, गांव के बीच में ही दिनदहाड़े कर दिया ढेर, जानें वजह

Rajasthan: नागालैंड की लड़कियां और लोकल लड़के कर रहे थे गंदा काम, मोहल्ले वालों ने घेरा घर, और फिर…

Turkey Election-Recep Tayyip Erdogan को PM Modi ने दी फिर से राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई

पत्नी ने पति के लिए मंगाए शूटर्स, ऐसे हुआ घिनोनी चाल का खुलासा Breaking News | #shorts

Rajasthan: भाई की बीवी पर फिदा हुए देवर और जेठ, मिलकर कर डाला ये घिनौना कांड, नरक बना दी जिंदगी

IPL 2023 Final CSK vs GT: Reserve Day पर भी हुई बारिश, तो कौन जीतेगा? | Rain | Ahmedabad weather
हेरिटेज को संजोते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं
अमृत भारत योजना के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 69 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है. इन 69 रेलवे स्टेशनों में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा. जैसलमेर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाते समय इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर जैसलमेर की झलक मिल सके. इसलिए जैसलमेर के हेरिटेज को संजोते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं.
जैसलमेर स्टेशन पर होंगे ये बदलाव
जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, वेटिंग रूम, एसी हॉल और दीवारों पर जैसलमेर की चित्रकला जैसे सभी बदलाव किए जाएंगे. 140 करोड़ रुपये खर्च करके रेलवे स्टेशन की तस्वीर तो बदल दी जाएगी. चूंकि जैसलमेर में दुनिया भर के पर्यटक आते हैं लिहाजा यहां सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा. जल्द ही लोगों के सामने जैसलमेर स्टेशन की नई तस्वीर सामने आने वाली है.
.
Tags: Indian Railway news, Irctc, Jaisalmer news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 17:47 IST








