Shah Rukh की फिल्म में Allu Arjun की एंट्री पर बड़ा अपडेट,क्या ‘जवान’ का हिस्सा हैं पुष्पा स्टार? सामने आया सच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहरुख खान हमेशा ही सुर्खियों में अपनी जगह बनाए रखते हैं, चाहे वो फिल्मों के जरिए या फिर एक नॉर्मरल वॉअसओवर ही क्यों न हो. अभिनेता इस वक्त कई वजहों से चर्चा में हैं जिनमें से एक है उनका पीएम मोदी की अपील पर नए संसद भवन के लिए वीडियो को अपनी आवाज में रिक्रिएट करना. स्वदेश हीरो की आवाज को करोडों लोग पसंद कर रहे हैं तो तमाम उनके खिलाफ भी बातें बोल रहे हैं. इसी बीच अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर भी लाइमलाइट में हैं. ब्लॉकबस्टर पठान के बाद से फैंस जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके हर एक अपडेट पर अपनी नजरें बनाए रखते हैं. फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

अल्लू अर्जुन नहीं जवान का हिस्सा
पिछले दिनों खबर थी कि शाहरुख खान की जवान में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की एंट्री होगी और वे एक स्पेशल रोल में दिखाई देंगे. काफी समय से बन रही यह फिल्म अक्सर सेट से अपनी लीक हुई तस्वीरों और वीडियो के कारण सुर्खियां बटोरती है. फिल्म, जिसमें विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे और फिर अल्लू अर्जुन की कैमियो उपस्थिति के लिए चर्चा में थी. मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा थी कि पुष्पा स्टार जवान में एक कैमियो रोल प्ले करते दिखाई देंगे लेकिन नया अपडेट कुछ और ही है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्स्ट के अनुसार, द आइकॉन स्टार फिलहाल 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा की दूसरी किस्त की शूटिंग में बिजी हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म का एक आधिकारिक पोस्टर जारी किया था और पुष्पा 2 की शूटिंग जोरों पर है. ऐसे में सुकुमार किसी भी कीमत पर अपनी स्टार कास्ट को दूसरे प्रोजेक्ट के लिए फ्री नहीं छोड़ सकते, फिर चाहे रोल कितना ही छोटा ही क्यों न हो. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन शाहरुख खान की फिल्म जवान का हिस्सा नहीं हैं. जी हां, यही सच है.

पुष्पा स्टार को लेकर उड़ी थी अफवाह
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुष्पा स्टार को जवान में कैमियो उपस्थिति के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया था. इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘जवान पहले से ही चर्चा में है, इसकी घोषणा के बाद से, इसकी कास्टिंग के लिए धन्यवाद, फिल्म एक प्रमुख चर्चा का विषय रही है. शाहरुख खान के फैन्स भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जब अल्लू अर्जुन के जवान में काम करने की बात आती है तो अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं.’ फिल्म में नयनतारा हैं जो इस फिल्म से बतौर लीड हिंदी में डेब्यू कर रही हैं.

सूत्र का कहना है कि फिल्म ‘यह सब सिर्फ एक अफवाह थी कि अल्लू जवान में दिखाई देंगे, वास्तव में, उन्हें कभी भी कैमियो के लिए संपर्क नहीं किया गया था. अभी तक, जवान में एकमात्र कैमियो संजय दत्त का होगा.’ पहले ऐसी खबरें थीं कि जवान 2 जून को स्क्रीन पर आएगी, लेकिन निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा ही है. फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है.

Tags: Allu Arjun, Shah rukh khan, South cinema, South cinema News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें