काम की खबर: किसानों को सब्सिडी पर मिला रहा बीज, फटाफट करें आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कृष्ण/अमेठी. यूपी के अमेठी के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. खेती किसानी का मौसम शुरू होने के पहले ही किसानों को प्रमाणित बीज कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कृषि विभाग का मानना है कि इन प्रमाणित और बेहतर बीजों से किसानों की आय दोगुनी होगी और उन्हें खेती किसानी में फायदा होगा. जनपद के सभी कृषि कल्याण केंद्रों पर यह बीज उपलब्ध है.

अमेठी जनपद के चारों तहसीलों में जिनमें गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई तहसील में किसानों को कृषि कल्याण केंद्र और कृषि रक्षा इकाई सेंटर पर या बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अनुदान पर 30 प्रति 50 फीसदी तक की छूट पर अलग-अलग प्रजाति के बीजों उपलब्ध कराई जा रही है. इनमें मोटे धान, महीन धान के साथ सामा मंसूरी सहित अन्य कई प्रजातियां शामिल है.

कैसे करें आवेदन
किसानों को अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ खतौनी की छाया प्रति लेकर संबंधित ब्लॉक के कृषि रक्षा इकाई और कृषि केंद्र पर आवेदन करना होगा. उसके बाद पूरी जांच परख कर विभाग द्वारा उनके खाते में अनुदान राशि भेज दी जाएगी. इससे वह आसानी से बीज खरीद सकते हैं. इसके साथ ही समय-समय पर किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा कैंप अभी लगाया जा रहा है. इससे किसानों को फसलों को तैयार करने के साथ-साथ उनमें समय-समय पर दवाओं का छिड़काव सहित अन्य समस्याओं का सामना ना करना पड़े.

अनुदान पर किसानों को मिल रहा बीज
कृषि कल्याण केंद्र इकाई के प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि यहां पर अलग-अलग प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं और उन बीजों को अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. किसानों की पैदावार बढ़िया हो सके और उन्हें फायदा हो सके इसके लिए कृषि विभाग प्रयासरत है. समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इससे किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई फसल को तैयार करने में ना हो.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 17:21 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें