TWS ईयरबड्स की डिमांड काफी तेजी से मार्केट में बढ़ रही है. कई नई कंपनियां भी इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही हैं. Truke भी कुछ समय से ईयरबड्स को लॉन्च कर रही है. इसके प्रोडक्ट्स कई मामलों में काफी अच्छे भी होते हैं. हाल ही में कंपनी ने अपने नए ईयरबड्स Truke Buds Vibe को बाजार में पेश किया है. कम कीमत में ये ईयरबड्स कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं. हम इसको लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं और यहां पर Truke Buds Vibe का पूरा रिव्यू बता रहे हैं.
बॉक्स में मिलेंगे ये आइटम्स
Truke Buds Vibe की कीमत 1,800 रुपये से भी कम है. ऐसे में बजट में ईयरबड्स खोज रहे लोगों को ये डिवाइस निराश नहीं करेगा. Truke Buds Vibe को रेक्टेंगुलर बॉक्स के साथ पेश किया गया है. इसको प्लास्टिक ट्रे के साथ उतारा गया है. बॉक्स की बात करें तो इसमें आपको वायरलेस ईयरबड्स के साथ चार्जिंग केस, एक्स्ट्रा ईयर टिप्स, USB चार्जिंग केबल के साथ एक वारंटी कार्ड मिलता है.
दिखने में ये काफी बढ़िया है. हमारे पास कंपनी ने रिव्यू के लिए सिंगल-टोन ब्लू कलर भेजा है. हालांकि, चार्जिंग केस और ईयरबड्स प्लास्टिक के बने हुए हैं. लेकिन, इस प्राइस रेंज में आप इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं.
आपके शहर से (नोएडा)

पहली बार 15 अगस्त और 26 जनवरी के अलावा इस दिन होंगी दिल्ली की सीमाएं सील, वजह जानें

Noida News: नोएडा की ये जगह हैं बच्चों के लिए बेस्ट, खेलों में बना सकते है भविष्य, देखिए तस्वीरें

अर्चना ने अपने स्पेशल चाइल्ड के लिए बनाई स्पेशल ऐप, ऑटिस्टिक बच्चों को मिलेंगी ये फ्री सुविधाएं

भारत की अंडर-14 टीम ने रोलर स्केट बास्केटबॉल में जीता गोल्ड मेडल, ग्रेटर नोएडा के 2 खिलाड़ियों का दिखा दम

Noida: खाना बनाते वक्त फटा छोटा सिलेंडर, 6 लोग हुए जख्मी, पांच की हालत गंभीर

शिव नादर यूनिवर्सिटी मर्डर केस: अनुज 35 हजार में ली थी पिस्टल, प्रेमिका की हत्या के बाद किया था सुसाइड

ग्रेटर नोएडा में आधी रात को खाने हैं पराठे तो आइए यहां

Delhi-NCR: 55 वर्षीय पिता और 23 साल के पुत्र ने एक साथ किया सुसाइड, ये है वजह

Noida: यहां मिलता है 10 फीट का बाहुबली डोसा, सिर्फ 99 रुपये में भर जाएगा पेट

Success Story : पिता की मौत के बाद सड़कों पर पैसे मांगने वाले इस बच्चे ने CBSE 10वीं की परीक्षा में कर दिया कमाल
चार्जिंग के लिए USB type C पोर्ट
चार्जिंग केस पर एक डिस्प्ले भी दिया गया है. जिसमें आप चार्जिंग लेवल और उससे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. केस के नीचे चार्जिंग के लिए USB type C पोर्ट दिया गया है. बिल्ड क्वालिटी से आपको ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी. लेकिन, कंपनी इसमें कुछ इम्प्रूवमेंट्स कर सकती थी.

ईयरबड्स की बात करें तो इसमें इन-ईयर डिजाइन दिया गया है. ये कानों में आसानी से फिट हो जाते हैं. ईयरबड्स के आउटर पैनल टच सेंसटिव है और ऑडियो प्लेबैक कंट्रोल करने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ऑडियो मोड बदलने के लिए आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, मेरा मानना है कि कंपनी को इसके लिए एक ऐप देना चाहिए था.
कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है. इसकी परफॉर्मेंस भी अच्छी है. इसमें 13mm दिए गए 13mm टाइटेनियम ड्राइवर्स अच्छा ऑडियो आउटपुट देते हैं.
इसमें हमनें ने कई तरह के म्यूजिक को प्ले किया. इसके अलावा गेम के साथ भी इन ईयरबड्स को इस्तेमाल किया. इसने हमें निराश नहीं किया. आप Bass Boost मोड के साथ बेस को बढ़ा सकते हैं. इस प्राइस रेंज में इसमें ANC का भी सपोर्ट दिया गया है. ये काफी अच्छा काम करता है. इससे आसपास की आवाज को काफी सप्रेस किया जा सकता है.
इससे कॉलिंग के दौरान भी ठीक-ठाक आवाज रिसीवर तक पहुंचती है. हालांकि, कई बार बैकग्राउंड साउंड भी रिसीवर तक पहुंचने की वजह से बातचीत करने में डिस्टर्बेंस आ सकती है.
ANC का भी सपोर्ट
बैटरी लाइफ की बात करें तो ANC ऑन के साथ ईयरबड्स 5-6 घंटे तक चल जाते हैं. चार्जिंग केस के साथ लगभग 45 घंटे का प्लेबैक सपोर्ट मिलता है. हालांकि, चार्जिंग केस को चार्ज करने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है.
खरीदें या नहीं?
अगर आप 2 हजार रुपये से कम में ANC सपोर्ट वाला ईयरबड्स खोज रहे हैं तो आप इस डिवाइस के साथ जा सकते हैं. इसमें आप अच्छी साउंड क्वालिटी के साथ अच्छी बैटरी लाइफ भी मिलेगी.
रांची, पटना और लखनऊ वाले कहां से खरीदें?
इन ईयरबड्स को आप ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट या ई-कॉमर्स साइट से ऑर्डर कर सकते हैं. ऑफर में अमेजन पर इसे 1,499 रुपये में बेचा जा रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:26 IST








