
नई दिल्ली. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी कारों के लिए बीते कुछ समय में काफी क्रेज बढ़ा है. खासतौर पर कॉम्पैक्ट और मिडसाइज सेगमेंट में बायर्स का काफी इंट्रेस्ट नजर आ रहा है. इस सेगमेंट में कॉम्पटिशन भी काफी ज्यादा है. लोगों के लिए इस सेगमेंट में काफी ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. सेगमेंट में कई महंगे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, लेकिन, यहां हम आपको इंडिया में उपलब्ध सबसे सस्ते एसयूवी ऑप्शंस के बारे में बताएंगे.
टाटा पंच
टाटा पंच इंडिया की फास्टेस्ट सेलिंग सब 4 मीटर एसयूवी है. यह कार बेहतरीन इंटीरियर और स्पेस के साथ आती है. वर्तमान में यह कार इंडिया की सबसे सस्ती एसयूवी मॉडल्स में से एक है.
निसान मैग्नाइट
यह भारतीय बाजार में कंपनी का सबसे सक्सेसफुल प्रोडक्ट है. इसका कारण है कि यह अफोर्डेबल है और साथ ही अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ आती है.
यह भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतजार ! मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी की पहली यूनिट तैयार, थार से लेगी लोहा
रेनो काइगर
यह एसयूवी भी सब-4 मीटर कैटेगरी में आती है. यह एक कंफर्टेबल और वैल्यू फॉर मनी कार है. माइलेज के मामले में भी यह कार शानदार है. प्राइस के मामले में यह काफी अफोर्डेबल है.
हुंडई वेन्यू
यह हुंडई की सबसे सफल कारों में से एक है. इस कार को वर्तमान में काफी पसंद किया जाता है. यह एसयूवी बोल्ड डिजाइन से लैस है. कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है.
यह भी पढ़ें : अजय देवगन ने खरीदी अपनी पहली EV, इस लग्जरी सेडान पर आया दिल
किआ सोनेट
अगर आपको क्लासी लुक वाली कार की तलाश है जो बजट में भी हो तो यह कार आपके लिए शानदार ऑप्शन है. इंडिया में इस कार को ग्राहकों का प्यार मिल रहा है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:46 IST








