Sarkari Yojana : सबसे सस्‍ता टर्म इंश्‍योरेंस प्‍लान, 36 रुपये महीना में लें 2 लाख का कवर, मेडिकल चेक अप की भी जरूरत नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

योजना का कवर पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है.
रिस्क कवर इनरोलमेंट करवाने के 45 दिन बाद से मिलता है.
बिना बैंक खाते यह बीमा आप नहीं ले सकते.

नई दिल्‍ली. टर्म इंश्‍योरेंस (Term Insurance) प्‍लान का नाम आपने सुना ही होगा. केंद्र सरकार भी ऐसी एक बीमा योजना चलाती है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के नाम से चलने वाली इस बीमा योजना में लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपये की राशि मिलती है. इसका अर्थ है कि किसी व्यक्ति की बीमारी या दुर्घटना में मौत होने पर बीमा कराने वाले के परिवार या नॉमिनी को दो लाख रुपये मिल जाते हैं. खास बात यह है कि इस बीमा कवर के लिए सालाना केवल 436 रुपये प्रीमियम ही भरना होता है. जीवन ज्‍योति बीमा कराने के लिए बैंक खाता होना जरूरी है.

18 से 50 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है. हर साल 436 रुपये का प्रीमियम 25 मई से 31 मई के दौरान अपने आप बीमित व्‍यक्ति के खाते से काट लिया जाएगा. ऑटो डेबिट की सहमति देनी होगी, तभी खाते से पैसे कटेंगे और बीमा होगा. प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना एक साल के लिए होता है और इसे हर साल रिन्‍यू कराया जा सकता है. इस योजना का कवर पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है. इसका मतलब यह हुआ कि PMJJBY पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गई हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा. रिस्क कवर इनरोलमेंट करवाने के 45 दिन बाद से मिलता है.

ये भी पढ़ें-  इस शेयर ने उड़ाया गर्दा, 3 साल में 1 लाख रुपये के बना दिए 3 करोड़, तीन दिन से लग रहा अपर सर्किट

कहां से कराएं बीमा?
प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम और दूसरी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां भी बीमा करती हैं. इसके अलावा आपका जिस बैंक में खाता है, वहां जाकर भी आप इस बारे में पता कर सकते हैं. कई बैंकों का इंश्योरेंस कंपनियों के साथ टाइअप है और बैंक से ही आप यह टर्म इंश्‍योरेंस प्‍लान ले सकते हैं.

कैसे मिलता है इंश्योरेंस क्लेम?
नॉमिनी या परिवार को उस इंश्योरेंस कंपनी या बैंक में क्लेम करना होता है, जहां संबंधित व्यक्ति का इंश्योरेंस था. मृत्‍यु प्रमाण-पत्र सहित कुछ अन्‍य कागजात भी जमा कराने के बाद बीमा राशि मिल जाती है. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के इच्‍छुक हैं, तो आपको यह ध्‍यान में रखना चाहिए कि बिना बैंक खाते यह बीमा आप नहीं ले सकते.

Tags: Business news in hindi, Insurance, PMJJBY, Sarkari Yojana

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें