सीजन की पहली बारिश सीवान के लोगों के लिए बनी आफत, घरों और दुकानों में घुसा पानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंकित कुमार सिंह/सीवान. बिहार के सीवान में शुक्रवार देर रात तक तेज आंधी व मेघ गर्जन के साथ पहली बार 20 एमएम बारिश हुई. इस बारिश से एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई, वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने जलजमाव की समस्या खड़ी कर नगर प्रशासन की पोल खोल कर रख दी. जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के आदमपुर गांव, मैरवा नगर पंचायत के चननिया डीह, नगर परिषद सीवान के वार्ड 42 में सबसे ज्यादा समस्या हुई, जहां इस सीजन की पहली बारिश में हीं जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

बारिश से सड़कों पर भरा पानी

सीवान के शहरी इलाकों से जेकर ग्रामीण इलाकों तक में जमजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. लगातार बारिश होने के बाद नगर परिषद से लेकर नगर पंचायत तक के लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. शहर की गलियों से लेकर नगर पंचायत के वार्डों की सड़क पर पानी जम गया. जलजमाव के चलते नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगा. वहीं नालियों से निकलने वाला गंदा पानी लोगों के घरों तक में घूस गया. जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नाले की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के चलते हो रहा जलजमाव

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में नाले की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से हल्की बारिश में ही व्यवस्था की पोल खुल गई. स्थानीयों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने को लेकर नाला निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से नाला अब तक नहीं बन पाया है. इसके चलते हल्की बारिश होने पर भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जा रही है. सड़कों पर पानी जम रहा है. घरों में पानी प्रवेश कर रहा है, जिससे नारकीय जीवन जीने को लोग विवश हो जा रहे हैं.

लोगों का कहना है कि अभी पहली बारिश का यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा. बरसात से स्कूल आने-जाने में छात्र-छात्राओं को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि समस्या का समाधान हो सके.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें