How to use car windows cooling in cabin know way to remove heat smell and smoke from car – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कार की सभी विंडो को कभी भी नहीं खोलना चाहिए.
ऐसा करने पर कार का माइलेज भी गिरता है.
कार से गर्मी बाहर निकलने में भी समय लगता है.

Car window hacks : गर्मियों के मौसम में कार में बैठना अपने आप में एक चुनौती हो जाता है. एसी चलाने के बावजूद कार को ठंडा होने में काफी समय लगता है. ऐसे में ज्‍यादातर लोग कार की विंडो खोल कर एसी चलाते हैं और कार की गर्म हवा को निकाल ठंडा करने की कोशिश करते हैं. लेकिन ये तरीका गलत है. कार में मौजूद गर्म हवा हो निकालने के लिए खिड़की खोलने का एक अलग तरीका होता है. साथ ही कार में आ रही स्मैल को खत्म करने के लिए भी विंडो को खोलने का एक शानदार तरीका होता है.

यहां तक कि आपकी कार में यदि कोई स्मोक कर रहा है तो भी विंडो को इस तरीके से खोला जा सकता है कि सारा धुंआ खिड़की से बाहर निकल जाएगा और किसी अन्य पैसेंजर को बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी. तो आइये आपको बताते हैं कि कैसे कार की विंडो को खोला जाए जिससे गर्म हवा, स्मैल या फिर धुंआ खिड़की से आसानी से बाहर निकल जाए….

यह भी पढ़ें:  ‘टाटा नैनो’ का दूसरा अवतार है ये कार, बस 500 रुपये के खर्च में चलेगी महीने भर, फीचर्स शानदार, कीमत भी बजट में

चुटकियों में गायब होगी गर्म हवा
कार को ठंडा करने के लिए एसी चलाने के बाद ड्राइवर साइड और को-ड्राइवर साइड की विंडो खोल कर कार को कुछ देर ड्राइव करें. इससे एयर फ्लो तेजी से होगा और कार की गर्म हवा चुटकियों में बाहर निकल जाएगी. वहीं ऐसा करने से हवा का ब्लो भी दूसरे पैसेंजर्स पर नहीं आएगा.

कार में हो स्मैल तो…
कार में कई बार खाने पीने या फिर किसी और चीज के गिर जाने के बाद काफी देर तक कार के लॉक रहने पर गंध भर जाती है. ऐसे में कार में बैठना मुश्किल होता है. इस परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सकता है. इसके लिए आपको ड्राइवर साइड की विंडो को बंद कर बाकि तीनों विडो को खोल कर कार को चलाना है. इसे कार में हवा रोटेटरी यानि घुमावदार तौर पर सर्कुलेट होगी और स्मैल को बाहर कर देगी. इस दौरान एसी यदि आप चलाते हैं तो सर्कुलेशन के बटन को ऑन करें. ये बटन ऑन करने पर कार की हवा कार में ही घूमेगी.

कोई यदि कार में करे स्मोक
यदि कोई कार में स्मोक कर रहा है तो उसका धुंआ और गंध निकालने के लिए भी एक अचूक तरीका है. इसके लिए बाकि खिड़कियों को बंद करें और जो भी व्यक्ति स्मोक कर रहा है उसकी विंडो को केवल दो अंगुल जितना खोल दें. इससे कार की हवा तेजी से बाहर ब्लो होगी और कार में बिल्कुल भी धुंआ या गंध नहीं रहेगी.

हो रहा हो कार में शोर
कार में यदि लोगों के बात करने की आवाज ज्यादा लगने लगे तो आप किसी एक विंडो को आधा खोल दें. इससे आवाज का ईको यानि गूंज होनी बंद हो जाएगी. यदि आपकी कार में सनरूफ है तो उसको एक चौथाई खोल दें. इससे भी आवाज गूंजना बंद हो जाएगी और लोगों के बात करने से ड्राइवर को कार चलाने में परेशानी नहीं होगी.

Tags: AC, Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें