चिड़ियां भगाने के हर दिन 20 हजार दे रही है ये कंपनी, एक महीने में बन सकते हैं लखपति, जॉब के लिए मारामारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरोना के बाद दुनिया में जॉब की भारी कमी देखने को मिली. कई कंपनियां बंद हो गई और कई ने कर्मचारियों को ले ऑफ कर दिया. हालांकि, इसी दौरान कई यूनिक जॉब आइडियाज के जरिये कुछ लोग घर बैठे करोड़पति भी बन गए. लॉकडाउन के बाद लोग वापस से काम की तलाश में जुट गए. कई पढ़े-लिखे लोग पैसों के लिए कम क्वालिफिकेशन वाली जॉब भी करने को तैयार हो गए. अब एक ऐसी जॉब की खबर सामने आई है, जिसकी सैलरी आपको हैरान कर देगी.

यूके के व्हिटबै हार्बर पर मौजजूद मिस्टर चिप्स चिप्पी कम्पनी ने एक अजीबोग़रीब जॉब पोस्ट निकाली है. इस जॉब में आपको चिड़ियां भगाना है. जी हां, सही पढ़ा आपने. इस जॉब में आपको आसपास से चिड़ियां भगाने का काम करना है. ये आप कैसे करेंगे, ये आपके ऊपर है. इस जॉब के लिए कंपनी एक दिन का बीस हजार देने को तैयार है. बस आपका काम सही होना चाहिए. अगर आप चिड़ियां को भगाने में सफल होते हैं, तो शाम को अकाउंट्स डिपार्टमेंट से बीस हजार रुपए लेकर घर जा सकते हैं.


शख्स ने लगाया दिमाग
इस पोस्ट के लिए एक शख्स का सेलेक्शन हुआ. उसके आइडिया ने लोगों को हैरान कर दिया. शख्स ने जॉब स्पॉट पर चील की कॉस्ट्यूम पहन ली. इसके बाद वहां कोई भी चिड़ियां नजर नहीं आई. उसके इस आइडिया ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. साथ ही लोगों ने उसके दिमाग की काफी तारीफ की. वाकई इस आइडिया के बाद वहां चिड़ियां नजर नहीं आई.

seagull job

यूनिक आइडिया से पा ली जॉब

चुराकर खा जाती है मछलियां
दरअसल, जिस जगह पर ये कंपनी है, वहां कई मछलियां रखी जाती हैं. ये कंपनी फिश चिप्स बनाती है. स्टोर करने के दौरान सीगल कर्मचारियों पर अटैक कर मछलियां चुरा कर खा लेते हैं. इस वजह से चिप्पी के बॉस एलेक्स बोयड ने इस जॉब के बारे में सोचा. उसने ऐलान किया कि जो भी सीगल से मछलियां बचाएगा, उसे दिन के बीस हजार दिए जाएंगे. इस जॉब के बारे में सुनते ही कई लोगों ने इसके लिए अप्लाई कर दिया. लेकिन कोई भी सीगल को भगा नहीं पाया. हालांकि, जब कोरी नाम का शख्स यहां चील के कॉस्ट्यूम में आया, तो कोई भी चिड़ियां आसपास फटकती नजर नहीं आई. लोगों को उसका ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें