राहुल गांधी को मिला नया पासपोर्ट, आज अमेरिका के लिए होंगे रवाना, दो दिन पहले कोर्ट ने जारी किया था NOC

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सोमवार की शाम को राहुल गांधी अमेरिका के लिए रावान होंगे.
बीते रविवार को राहुल गांधी को नया पासपोर्ट मिला था.

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत मिली है. अदालत द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किये जाने के बाद रविवार को उन्हें नया मान्य पासपोर्ट मिल गया. सामान्य पासपोर्ट जारी होने के बाद अब राहुल गांधी सोमवार को यानी कि आज अमेरिका रवाना होंगे. बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में उन्हें जारी राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था. हालांकि हेराल्ड मामले में आरोपित होने के चलते उन्हें एनओसी की जरूरत थी, जिसे कोर्ट ने तीन साल के लिए जारी किया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को गुजरात के सूरत की एक अदालत ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें सांसद के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद राहुल गांधी ने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट लौटा दिया था. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी आज शाम को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो सकते हैं. अमेरिका के कई शहरों में राहुल गांधी का कार्यक्रम है. चार जून को वह न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय ने भरोसा दिलाया था कि रविवार को पासपोर्ट मिल जाएगा और उन्हें दोपहर के समय पासपोर्ट मिल गया. बीते शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने राहुल गांधी को 10 साल की जगह तीन साल के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किये जाने के लिए शुक्रवार को एनओसी जारी किया था. राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद करेंगे.

सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे. इसके बाद वह वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों तथा थिंक टैंक के साथ बैठक करेंगे. वह अमेरिका के सप्ताह भर के दौरे में भारतीय अमेरिकियों को भी संबोधित कर सकते हैं. यह इवेंट न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में होगा. न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ उनकी यात्रा चार जून को समाप्त होगी.

Tags: Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें