सीवान जंक्शन पर रेलवे ने चलाया मिशन लाइफ आभियान, यात्रियों को बांटे गए कपड़े के थैले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंकित कुमार सिंह/सीवान. पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए रेलवे ने भी मिशन मोड में काम करना शुरू कर दिया है. जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय के दिशा-निर्देश पर LIFE यानी लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के लिए जन आंदोलन की शुरूआत की गई है. इसके माध्यम से अपनी परंपराओं का संरक्षण और संयम के मूल्यों के आधार पर जीने के एक स्वस्थ और टिकाऊ तरीके को अपनाने एवं प्रचारित करने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है.

पर्यावरण संरक्षण के साथ पानी और बिजली की बचत के लिए वाराणसी मंडल मिशन लाइफ अभियान चला रहा है. इसके तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने एवं प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने के लिए विभिन्न कदम एवं जन-साधारण को जागरूक करने के लिए रैली निकालकर श्रम दान दिया गया. इसके साथ ही स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार के नेतृत्व में लगभग 150 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने के लिए शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक राधेश्याम रमन, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक अशोक कुमार, टिकट पर्यवेक्षक सूरज बली, मंडल स्वास्थ्य निरीक्षक अजय द्विवेदी भी मौजूद रहे.

यात्रियों के बीच किया गया कपड़े के थैला का निःशुल्क वितरण

जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत सीवान स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफॉर्म एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए उसका इस्तेमाल न करने की अपील की. इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले को उपयोग में लाने की अपील की गई. इस दौरान, लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कपड़े का थैला भी लोगों के बीच नि:शुल्क वितरित किया गया.

Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Save environment, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें