
गौरव सिंह / भोजपुर. भोजपुर जिले के शहरी इलाकों में सोमवार यानी आज कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वार्ड 16 में पांच घंटे तो कतीरा और जैन कॉलेज के समीप 3 घण्टे गुल रहेगी. इसकी जानकारी बिजली विभाग के सहायक विधुत अभियंता शहरी क्षेत्र के आलोक कुमार के द्वारा दी गई है. उन्होंने ने बताया कि शहर के वार्ड 16 के इलाकों में पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी. आरा के इन क्षेत्रों के लोगों को सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम के 3:30 बजे तक बिजली की सेवाएं नहीं मिलेगी.
फीडर को किया जाएगा चार्ज
भोजपुर के इन इलाकों के अलावा कतीरा और जैन कॉलेज के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दिन के 11 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. आलोक कुमार ने बताया 11 kv 6 नंबर फीडर को भूमिगत केबल से चार्ज किया जाएगा और फीडर को छोटा करने का काम होगा. जिसके वजह से शहर के दो क्षेत्रों की बिजली कुछ घण्टो के लिए काटी जाएगी. बिजली विभाग से अपील की गई है कि जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि परेशानी ना उठानी पड़े.
जाने किस समय गुल रहेगी बिजली
आलोक कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप नगर वार्ड 16 में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक पांच घंटे बिजली गुल रहेगी. सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक कतीरा मोड़ से जैन कॉलेज गेट तक के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान सभी उपभोगताओं से अपील है की कृपया जरूरत के सभी काम को समय से पहले निपटा लें.
.
Tags: Bhojpur news, Bihar News, Electricity, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 09:54 IST








