Weird Offer:ताउम्र मुफ्त में खाएं प‍िज्‍जा, मरने के बाद दें पैसा, कंपनी का अजीबोगरीब ऑफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कस्‍टमर को अपनी ओर खींचने के लिए कंपन‍ियां तमाम तरह के ऑफर देती हैं. कभी बाय नाऊ पे लेटर का ऑफर, तो कभी ढेर सारे तोहफे.कभी 20 फीसदी तक छूट तो कभी एक खरीदो, दूसरा मुफ्त पाओ. लेकिन एक प‍िज्‍जा कंपनी ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसे सुनकर आपका दिमाग चकरा जाएगा.

न्‍यूजीलैंड की कंपनी का ऑफर है कि ताउम्र प‍िज्‍जा खाइए और मरने के बाद पैसे चुकाइए. वेलिंगटन की पिज्जेरिया हेल पिज्जा कंपनी ने मार्केटिंग का यह अनोखा तरीका अपनाया है.इसके तहत उनके ग्राहक जब चाहें तब पिज्जा का लुत्फ उठा सकते हैं, चाहे उनके पास पैसे हों या ना हों. वे इसका भुगतान आफ्टर लाइफ यानी कि मरने के बाद भी कर सकते हैं. सुनने में यह अजीब जरूर लग रहा है लेकिन सच में कंपनी ने ऐसा ऑफर दिया है.

कानूनी एग्रीमेंट तक होगा
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिर्फ न्‍यूजीलैंड के रहने वालों के लिए ही यह स्‍कीम है. यहां के 666 लोगों को कंपनी ने चुना है, जो इसका लाभ उठा पाएंगे. इसके लिए बकायदा कानूनी एग्रीमेंट होगा. दोनों पक्षों के हस्‍ताक्षर होंगे, ताकि यह तय किया जा सके कि कस्‍टमर मरने के बाद पैसे चुकाएंगे.खास बात इसमें कोई पेमेंट या जुर्माना नहीं होगा. जब से यह खबर सामने आई है लोगों में चर्चा का विषय बन गई है. यहां तक क‍ि न्यूज़ीलैंड के कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी का कहना है कि इससे कस्‍टमर को पिज्‍जा की लत लग सकती है. यह उनके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ठीक नहीं.

वसीयत में जोड़ा जाएगा पिज्‍जा का चार्ज
बता दें कि जो एग्रीमेंट बनेगा उसमें यह साफ साफ लिखा होगा कि ऑफर लेने वाले शख्‍स की वसीयत में बदलाव कर उसमें उस पिज्जा का चार्ज जोड़ा जाएगा जिसका बिल शख्स ने नहीं चुकाया है. कंपनी ने सीईओ बेन कमिंग के मुताबिक, यह ऑफर लोगों को बाय नाऊ पे लेटर के जाल से बचाने के लिए है.हमने अभी सिर्फ कुछ लोगों को दिया है. अगर यह सफल रहा तो कई और लोगों को इसमें हम मौका देने की तैयारी कर रहे हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें