चंदौली के DDU जंक्शन पर युवक से बरामद हुए 53 लाख रुपये, जांच में जुटी इनकम टैक्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के व्यस्ततम स्टेशनों में शुमार डीडीयू रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने एक कैरियर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से ₹53 लाख 68 हजार रुपए बरामद हुए हैं. गिरफ्तार युवक बरामद पैसे के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद जीआरपी ने पूरे मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी है. वहीं मौके पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम गिरफ्तार कैरियर से पूछताछ कर रही है.

दरअसल दिल्ली-हावड़ा रेल रूट अब तस्करों के लिए मुफीद ट्रांजित जॉन बनता दिख रहा है. सोना- चांदी असलहा रेशम के बाद अब भारी मात्रा में अवैध रूप से नगदी की ट्रांजिट के लिए इस रूट का प्रयोग तस्कर कर रहे हैं. शायद यही वजह है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ही बीते 5 सालों में साढ़े सात करोड़ से ज्यादा की नगदी अवैध रूप से ले जाते हुए पकड़ी जा चुकी है.

ताजा मामले में राजकीय रेलवे पुलिस का दावा है कि बीती रात जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 1/ 2 पर संदिग्ध परिस्थितियों में यह युवक दिखा. जिसकी जिसकी चेकिंग की गई तो उसके बैग से 53 लाख 68 हजार रुपए बरामद हुए. गिरफ्तार युवक का नाम सुशांत मंडल है जो मेदनापुर वेस्ट बंगाल का रहने वाला है. वहीं पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि यह पैसा वाराणसी से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था.

रुपयों किताब नुमा पैकेट में पैक किया गया था. युवक के पास से बरामद रुपए के कागजात नहीं मिले. साथ ही साथ ये बताया जा रहा है की बरामद रुपया ज्वैलरी हवाला का है जिसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात ने बताया कि पकड़ा गया युवक एक कैरियर है, जिसे पैसे की डिलीवरी रुपए मिलते थे. इस पूरे घटनाक्रम की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी गई है और इस मामले में समस्त वैधानिक कार्रवाई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 10:48 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें