
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. दोनों के बीच छिड़ी जंग और तेज होती नजर आ रही है. अब रूस ने यूक्रेन पर और तेज हमले करने की रणनीति तैयार की है. रूस अब यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमले करने की फूलप्रूफ रणनीति बना रहा है. रूस (Russia) ने अपने मित्र देश बेलारूस (Belarus) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं. यूक्रेन (Russia-Ukraine War) को युद्ध में परास्त करने के लिए रूसी परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) को तैनात करने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप देते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. हालांकि हथियारों का नियंत्रण क्रेमलिन के पास रहेगा. इस तरह के समझौते के बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि रूस आने वाले समय में यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमला कर सकता है. (Photo-Reuters)








