Solar fan for summer works without electricity comes in only 329 rupees price online recharge from sunlight – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. गर्मी इतनी बढ़ रही है कि हर कोई ठंडा रहने का जुगाड़ तलाश कर रहा है. वैसे तो लोग गर्मी में कूलर, एसी खरीदते हैं ताकि कूल-कूल रहा जाए, लेकिन बजट कम होने के कारण कुछ लोग एसी या कूलर नहीं खरीद पाते हैं. यही वजह है कि वह पंखे से काम चला लेते हैं. पंखा खरीदने के लिए भी हम सबसे पहले बजट देखते हैं, और फिर इसके फीचर पर भी ध्यान देना पड़ता है.

तो अगर आपसे ये कहा जाए कि बाज़ार में कई ऐसे पंखे मिल रहे हैं, जिन्हें चलाने के लिए बिजली की ज़रूरत नहीं पड़ेगी तो यकीनन आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा. दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं सोलर पैनल फैन के बारे में. सोलर का मतलब है कि इस पंखे को चलाने के लिए बिजली की ज़रूरत नहीं पड़ती है, और ये सोलर एनर्जी सिस्टम पर काम करता हैं.

ये भी पढ़ें- अगर इतने दिनों में साफ नहीं किया AC फिल्टर तो कमरे में कभी नहीं होगी कूलिंग, गर्मी से होंगे परेशान

इस तरह के पंखे सूरज की रोशनी से चार्ज होकर आपको दिन में तो आराम देते ही हैं, साथ ही रात में भी ये कुछ घंटे आराम से चल जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें बैटरी चार्जिंग सिस्टम मिलता है. यानी कि रात में जब सूरज नहीं होता है, या फिर दिन में कभी सूरज छिप जाता है तो ये बिना रुके करीब घंटों तक हवा देते रहते हैं आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले कुछ सस्ते सोलर फैन के बारे में…

Samest 12 Volts DC Fan Solar Panel: फ्लिपकार्ट पर इस सोलर फैन की कीमत 329 रुपये है.  ये सोलर फैन 12 वोल्ट बैटरी पर काम करता है. इसके अलावा आप इसे डायरेक्ट सोलर पैनल से कनेक्ट करके भी चला सकते हैं इसे आप अपने घर के साथ-साथ कार टैक्सी या ऑफिस में भी लगा सकते हैं. ये 6 इंच के प्लास्टिक फैन ब्लेड के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- AC तो लगवा लिया लेकिन अगर इन चीज़ों को नहीं देखा तो कमरे में बिलकुल नहीं होगी ठंडक

Electronics Crafts Table Solar Fan: फ्लिपकार्ट पर इस फैन को 339 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये फैन भी 12 Volt DC के साथ आता है, और आराम में कार, ऑफिस या घर में लगाया जा सकता है. ये वज़न में काफी हल्का है, और आसानी से कहीं भी मूव कर सकता है.

Tags: Portable gadgets, Tech news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें