सच्चिदानन्द/पटना. बिहारवासियों को अब मोम म्यूजियम देखने के लिए लंदन, मुंबई और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. लंदन की मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम जैसा म्यूजियम राजधानी पटना के छज्जूबाग स्थित अंबुजा निओटिआ ग्रुप के सिटी सेंटर मॉल में बनकर तैयार हो गया है. इसके अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. अंबुजा निओटीआ ग्रुप की एक पहल से बने इस म्यूजियम में बिहार सहित देश के प्रसिद्ध महापुरुषों, वैज्ञानिकों, राजनीतिज्ञों, शास्त्रीय गायकों और खिलाड़ियों की प्रतिमाएं हैं, जिसे देखने पर लगेगा कि वो बोल उठेंगी. अंबुजा निओटीआ ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट रमेश पांडे ने बताया कि इसमें 40 मिनट का एक शो होगा, जिसमें 15 लोगों के एक ग्रुप को पूरे म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा.
बीएमडब्ल्यू यानी बिहार वैक्स म्यूजियम तीन फ्लोर में है. तीनों तल को अलग-अलग थीम पर बनाया गया है. पहले फ्लोर को पार्टी थीम पर बनाया गया है, जिसमें क्रिकेट, बॉलीवुड और हॉलीवुड के हस्तियों की आदमकद प्रतिमा लगाई गई हैं. पहले तल पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सोनाक्षी सिन्हा, दलेर मेहंदी, माइकल जैक्सन, डेनियल क्रेग, टॉम क्रूज, अभिनेत्री एंजोलीना जॉली, निकोल किडमैन और ब्रेड पिट के मोम के पुतले हैं.
दूसरे और तीसरे तल पर भी है बहुत कुछ
दूसरे तल को लीजेंड्स की थीम पर बनाया गया है, जहां महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, राष्ट्रकवि दिनकर, उस्ताद बिस्मिल्ला खां, लता मंगेशकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबू जगजीवन राम, वशिष्ठ नारायण सिंह और सुपर 30 वाले आनंद सर का पुतला है. तीसरे तल को बिहार के ऐतिहासिक लीजेंड्स के तौर पर विकसित किया गया है, जहां बिहार के अर्थशास्त्री चाणक्य, सम्राट अशोक, अम्रपाली, गौतम बुद्ध, महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, चंद्रगुप्त मौर्य, शेरशाह सूरी, गुरु गोविंद सिंह, बाबू कुंवर सिंह और भगवान महावीर के पुतले हैं.
आपके शहर से (पटना)

OMG! नालंदा के इस मंदिर में आनेवाले भक्तगण अर्पण करते हैं लंगोट, जानें इसकी वजह

आज की डेट में भी ऐसे होती है क्या शादी? इस कुरीति को खत्म कर खुश थे दूल्हा और दुल्हन

Bihar News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए शुरू हुआ नामांकन, जानिए आवेदन की आखिरी डेट

मुजफ्फरपुर के ‘सीरियल किलर’ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई हत्या की वजह, 7 दिन में 3 नाइट गार्ड का किया था मर्डर

News Parliament Politics : नई संसद भवन के विरोध के खिलाफ BJP, आज Nitish सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

Nirjala Ekadashi 2023: साल के 26 एकादशी का लाभ देता है ये व्रत, इस मंत्र के जाप से मनोकामना होगी पूरी!

Uttarakhand Topper Sushat Chandrvanshi: बिहार के लाल सुशांत चंद्रवंशी बनें उत्तराखंड बोर्ड के टॉपर

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: Bihar में बढ़ा सनकी आशिकों का हौसला ? ।Top News| jdu | bjp News

Rashifal June 2023: वृष राशि बम-बम, वृश्चिक वाले होंगे परेशान, पूर्णिया के ज्योतिष ने बताए ये उपाय

Train Alert: अब बरौनी से सोनपुर जाना हुआ आसान, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हुआ शुरू, जाने शेड्यूल

Bihar Teacher Bharti Exam 2023: बिहार में शिक्षक बहाली पर बड़ी खुशखबरी | Latest News | Top News
देने होंगे इतने रुपए
अंबुजा निओटीआ ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट रमेश पांडे ने बताया कि फिलहाल म्यूजियम में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग चल रही है, जो पेटीएम इनसाइडर से हो रही है. तीन तलों में फैले इस संग्रहालय में लोग महापुरुषों, वैज्ञानिकों, राजनीतिज्ञों, खिलाड़ियों समेत अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की मोम की बनी प्रतिमाओं को देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी के ले सकेंगे. साथ ही तस्वीरें भी खिंचवा सकते हैं. म्यूजियम खुलने का समय सुबह 11 से रात के साढ़े सात बजे तक होगा. म्यूजियम घूमने के लिए आपको 150 रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट लेना होगा.
.
Tags: Bihar News, Mahendra Singh Dhoni, PATNA NEWS, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 10:10 IST








