रिपोर्ट: अमित सिंह
प्रयागराज. महाकुंभ 2025 के लिए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस कैमरों की मदद से भीड़ पर नियंत्रण का कार्य किया जाएगा. खास बात यह है कि सबसे पहले इसका डेमो माघ मेला 2024 में कर लिया जाएगा, ताकि महाकुंभ 2025 में किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो. इसके लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की बड़ी भूमिका होगी.
इसी क्रम में ही शहर की निगरानी, स्वच्छता और प्रदूषण की रोकथाम को लेकर भी ट्रिपल आईटी के साथ कार्य योजना है. इसे लेकर दोनों संस्थानों के बीच में समझौता हुआ है. ट्रिपल आईटी की ओर से निदेशक प्रोफेसर मुकुल शरद और एसोसिएट प्रोफेसर मनीष कुमार तथा प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से नगर आई चंद्र मोहन गर्ग ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में चलाई जाएंगी 8000 बसें, जानें परिवहन विभाग की तैयारी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 2-3 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, केंद्र पर जरूर लेकर जाएं यह डॉक्यूमेंट

RS 2000 Notes Exchange: बैंक में खाता नहीं है फिर भी बदल सकेंगे नोट, ये है तरीका

अगर ऐसा हुआ तो फिर गिरफ्तार हो सकती है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन! यह है वजह

अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर दर्ज हुआ केस, 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

आजम खान के बाद रामपुर से बीजेपी MLA आकाश सक्सेना की विधायकी पर खतरा? हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

Reel बनाने के लिए चलती कार की बोनट पर बैठी दुल्हन, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने काटा 16 ,500 का चालान

जीवनसाथी से लंबे समय तक यौन संबंध बनाने की अनुमति न देना क्रूरता- इलाहाबाद हाईकोर्ट

हत्या के बाद अतीक अहमद को फूल तक नहीं हो रहा नसीब, 40वीं पर सन्नाटा, कोई नहीं पहुंचा कब्रिस्तान

UPSC Result 2023 : प्रयागराज की श्रेया और अनिरुद्ध का यूपीएससी में चयन, सफल होने के लिए बताया ये मंत्र

क्या है सेंगोल जो नए संसद भवन की बनेगा शान, जानें भारत के ‘राजदंड’ की पूरी कहानी
निगरानी और प्रबंधन दोनों होगा आसान
महाकुंभ की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जाएगा. किसी रूट पर ज्यादा भीड़ होने पर कैमरा स्वयं इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सूचना भेज देगा. यही नहीं कैमरा विकल्प वाला रास्ता भी बतायेगा. ऐसे निगरानी और प्रबंधन दोनों आसान हो जाएगा. समझौते के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट जल का उपयोग, ऊर्जा कार्बन उत्सर्जन में कमी, गतिशीलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का विकास किया जाएगा. शहर के विकास और निगरानी के लिए आवश्यक तकनीक सपोर्ट ट्रिपल आईटी उपलब्ध कराएगा.
साथ ही अन्य तरीके से तकनीकी मदद देंगे. विभिन्न विभागों एवं स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में भी शोध रिपोर्टों की मदद ली जाएगी. पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो आईसीसीसी से जुड़े हैं. ऐसे में आईसीसीसी में शहर की सुरक्षा, यातायात आदि से संबंधित आंकड़ें आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे. इसके अलावा कुंभ के पुराने आंकड़ें भी आईसीसीसी में उपलब्ध हैं. वहीं 2025 का महाकुंभ भी सामने है. ऐसे में इस समझौते को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
.
Tags: Allahabad news, Mahakumbh, Prayagraj News, Prayagraj Police, UP news, UP police
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 07:10 IST









