HP Board 10th Class Results: ऑटो ड्राइवर की बेटी ने 10th क्लास में किया टॉप, डॉक्टर बनना चाहती है मानवी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से गुरुवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया. रिजल्ट में कुल्लू जिले की बेटी मानवी (10th Class Topper Manvi) ने प्रदेशभर में टॉप किया. मानवी ने 700 में से 694 अंक हासिल किए. मानवी की इस कामयाबी के लिए पूरे हिमाचल से बधाइयां मिल रही हैं. मानवी कुल्लू (Kullu) के ही बजौरा में एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं.

रिजल्ट के दौरान मानवी अपने स्कूल पहुंची थी. इस दौरान मानवी ने कहा कि वह आगे चलकर पीडिट्रिशियन (डॉक्टर) बनकर देश की सेवा करना चाहती है. मानवी की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है. बता दें कि इसी निजी स्कूल की प्रियांशी ने 785 अंक हासिल कर  10वां स्थान हासिल किया.

टॉपर मानवी ने कहा कि प्रदेशभर में 10वीं में पहला स्थान हासिल कर अच्छा लग रहा है और परिजनों और टीचरों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है. मानवी छात्रों को सुझाव देते हुए कहा कि पढ़ाई को लेकर कभी स्ट्रेस न लें और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेते रहे हैं. मानवी के पिता कुल्लू में ऑटो चलाते हैं और मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं. मानवी ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया. मानवी ने बताया कि 3-4 घंटे पढ़ाई करती थी. हालांकि, उन्होंने टॉप या मेरिट लिस्ट में आने के बारे में सोचा नहीं था.

आपके शहर से (कुल्‍लू)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

मां बोली, उतना पढ़ाई नहीं करती थी

मानवी की मां निर्मला ने बताया कि उनकी बेटी रुटीन पढ़ाई करती थी और रात को 10 बजे के बाद उसने कभी पढ़ाई नहीं की, लेकिन वह रोजाना होमवर्क करती थी और कभी होमवर्क मिस नहीं किया. मां ने कहा कि मानवी आगे चलकर जो बनना चाहती है, वह बने. हम भी यही चाहते हैं.

Himachal Pradesh

मानवी की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है.

क्या कहते हैं स्कूल के प्रिंसिपल

निजी स्कूल के प्रिसिपल पूरन चंद ठाकुर ने 10 वीं कक्षा के रिजल्ट में मानवी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. टीचर्स की तरफ से मानवी की पढ़ाई के लिए पूरा सहयोग दिया है. हम पिछले 20 साल से इस मुकाम को हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे थे. इससे पहले भी टॉप-10 में स्कूल के कई छात्र आए हैं.

Tags: Class 10th Results, Himachal pradesh, HPBOSE, Kullu Manali News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें