
शिखा श्रेया/ रांची. झारखंड में गर्मी के सितम के बीच आज बारिश जोरदार बारिश हुई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभान ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक बारिश का संभावना बनी हुई है. ऐसे में तापमान में गिरावट देखी जाएगी. लेकिन इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने News18 Local को बताया, आने वाले 3 दिनों में झारखंड के लगभग हर जिले में बारिश देखने को मिलेगी. यह बारिश झारखंड के ऊपर बन रहे थे सरकुलेशन और पश्चिम बंगाल और उत्तर पश्चिम के ऊपर बना एक ट्रफ हैं जिसका असर झारखंड में देखने को मिल रहा है. इन 2 कारणों की वजह से यह बारिश देखने को मिल रही है.
क्या रहेगा आने वाले दिनों का हाल
अभिषेक ने बताया 25 मई को जहां झारखंड के हर जिले में बारिश हुई है. वहीं 26 मई को संथाल परगना के जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है व गर्जन के साथ वज्रपात देखने को मिलेगी. वहीं 27 व 28 मई को पूरे झारखंड में मध्यम दर्ज़े की बारिश होगी. लेकिन वज्रपात बेजोड़ होगी जिस कारण लोगों को काफी सावधान रहना हैं.
इस दौरान हवा की गति 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी. इस वजह से घर के बाहर इस समय निकलने से बचें व आने वाले 4 दिनों के अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. उसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
वहीं, जिला वार अधिकतम तापमान की बात करें तो बोकारो का तापमान 36.8डिग्री, देवघर का 36.9 डिग्री, गढ़वा का 40.2 डिग्री, गिरिडीह का 36.5 डिग्री, गुमला का 39.5 डिग्री, गोड्डा का 36.7 डिग्री, हजारीबाग का 37.5 डिग्री, लातेहार का 38.8 डिग्री, लोहरदगा का 38.7 डिग्री, पाकुड़ का 33.5 डिग्री, रामगढ़ का 39.5 डिग्री, पलामू का 40.5 डिग्री, साहिबगंज का 33.5 डिग्री, खूंटी का 38.3 डिग्री, सिमडेगा का 39.8 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम का 40.7 डिग्री, जमशेदपुर का 40.6 डिग्री, डाल्टनगंज का 41 डिग्री रहा.
.
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 21:45 IST








