
हाइलाइट्स
मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में लखनऊ को 81 रन से हराया
आकाश मधवाल ने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए
नई दिल्ली. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में जबरदस्त वापसी की है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए एलिमिनिटेर में मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन के बड़े अंतर से मात दी और क्वालिफायर-2 में जगह पक्की कर ली. जहां रोहित एंड कंपनी का सामना पिछले साल की विजेता गुजरात टाइटंस से होगा. अब मुंबई खिताब का छक्का लगाने से बस दो जीत दूर है.मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो आकाश मधवाल रहे. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
ये आईपीएल इतिहास में अनकैप्ड खिलाड़ी का बेस्ट बॉलिंग फीगर है. एक समय मैच में 183 रन का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन था. लेकिन, इसके बाद विकेटों का ऐसा पतझड़ लगा कि टीम 101 रन पर ऑल आउट हो गई. 5 विकेट लेने वाले आकाश मधवाल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.
मैच के बाद मुंबई के जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल ने कहा, “मैं लगातार प्रैक्टिस कर रहा था और बस मौके का इंतजार था. मैंने इंजीनियरिंग की और उसी दौर से टेनिस बॉल क्रिकेट खेल रहा हूं, क्योंकि ये मेरा पैशन है. यॉर्कर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आकाश ने कहा कि इंजीनियर्स को आदत होती है कि वो जल्दी सीख लेते हैं. मैं भी इसकी काफी प्रैक्टिस करता हूं और जब मौका मिला तो उसे मैदान पर करके दिखाया.”
चेन्नई में MI के बल्लेबाजों के बाद मधवाल की दहाड़, मुंबई ने शान से दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में किया
‘पूरन का विकेट मेरे लिए बेस्ट’
आकाश ने आगे कहा, मुझे खुद पर गर्व है. लेकिन, मैं और बेहतर होने की कोशिश करूंगा. जसप्रीत बुमराह से तुलना पर उन्होंने कहा कि उनकी अपनी जगह है और मुझे टीम ने जो जिम्मेदारी दी, उसे निभाने की कोशिश कर रहा हूं. मेरे लिए निकोलस पूरन का विकेट बेस्ट था.
.
Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 06:37 IST








