8 साल के बच्चे को थी कब्ज की शिकायत, जांच हुई तो चौंके डॉक्टर-परिजन, सामने आई जानलेवा बीमारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लंदन. ब्रिटेन में 8 साल के बच्चे को कब्ज की शिकायत के बाद जब जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तो उसे कैंसर निकला. लिंकनशायर की रहने वाली विक्टोरिया स्टैनटन ने अपने बेटे हैरिसन को सांस लेने में कठिनाई होने के बाद हॉस्पिटल ले गई. डॉक्टरों ने शुरुआती लक्षण देखकर बताया कि कब्ज के लक्षण हैं लेकिन बाद में चेस्ट के एक्सरे मालूम कि उसके फेफड़े में तरल पदार्थ जैसा कुछ भरा हुआ है. 

वहीं, लड़के की मां ने आगे बताया कि एक लोकल हॉस्पिटल के रेफर करने पर वह अपने बेटे को बड़े हॉस्पिटल में लेकर गई. जहां उसका एक्सरे किया गया तो उसके छाती में कुछ तरल पदार्थ भरे रहने का लक्षण मिला. एक घंटे के भीतर, हैरिसन थिएटर में था, जिसमें एक चेस्ट ड्रेन डाला गया था और दो लीटर संक्रमित द्रव तुरंत निकल गया था. कुल मिलाकर, रक्त सहित आठ लीटर तरल पदार्थ, तीन सप्ताह में निकल गए थे. डॉक्टर ने बताया कि उसे टी-सेल लिम्फोब्लास्टिक लिंफोमा है, जो तेजी से फैलने वाली बीमारी है. एक्सरे में बच्चे के सीने में गांठ के रूप में दिखाई दे रही थी. 

महिला ने बताया कि जब डॉक्टरों ने बताया कि जब उसे पता चला कि इस बीमारी के इलाज का प्रोसेस काफी लंबा चलने वाला है तो मैं अंदर से काफी टूट गई थी. मेरे बच्चे के साथ कैसे हो सकता, वह काफी तंदुरुस्त था, मुझे तो लगा था कि उसे मैं खो दूंगा. शुरुआत में डॉक्टरों ने बच्चे को लैक्सटिव प्रेसक्राइब्ड किया था. लेकिन एक दिन दिन तक कोई सुधार नहीं दिखा. उसकी सांसें अभी भी उठी हुई थी, वह चल नहीं पा रहा था, बहुत थका हुआ महसूस कर थाा और हॉस्पिटल में इलाज के लिए इंतजार करते समय वह थककर सो भी गया.  

इसके बाद मैं डरकर तुरंत अस्पताल भागी जहां से मुझे एक स्थानीय अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की लाज 15 मिनट में शुरू की जाएगी. हालांकि, वहां की नर्स मेरे बेटे के लिए जीवनरक्षक बनी.. उसने मेरी हर बात सुनी और उसने बताया की बच्चे की छाती की सराय की जरूरत है. उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और इलाज शुरू किया गया. 

ये भी पढ़ें- Covid XBB Variant: चीन में कोरोना की नई लहर मचा सकती है तबाही, हर हफ्ते 6 करोड़ लोग होंगे संक्रमित

रिसन ने सप्ताह में तीन बार कीमोथेरेपी, रक्त के थक्कों के जोखिम को कम करने के लिए दिन में दो बार ब्लड थिनर इंजेक्शन दिया गया, उसके बाद लंग्स से ब्लड समेत 8 लीटर तरल पदार्थ ड्रेन किया गया. महिला ने बताया कि पहले 6 महीने काफी कठिन थे लेकिन अभी बेटे को रिकवर करने में 38 महीने और लगेंगे. 

Tags: Britain News, Cancer, Cancer Survivor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें