
हाइलाइट्स
टीचर की काली करतूत का ये मामला बिहार के लखीसराय का है
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस को इस केस में कई अहम सबूत भी मिले हैं
लखीसराय. बिहार में शिक्षक और छात्रा का रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ है. मामला लखीसराय जिला से जुड़ा है. नगर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर यौन शौषण करने वाले निजी शिक्षक को गिरफ्तार किया है. खास बात ये है कि उसके इस कुकर्म में पत्नी और सरयुग होटल का मैनेजर भी मददगार बनते थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पुलिस ने अश्लील फोटो का चिप, एक मोबाइल, सरयुग होटल का डीवीआर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.
फिलहाल पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद नगर थाना में मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि नगर थाना में दो नाबालिग छात्रा अपने परिजनों के साथ पहुंची . नाबालिग छात्राओं ने आवेदन देकर बताया कि निजी शिक्षक अमित कुमार करीब पांच वर्षों से उनका आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है साथ ही यौन शौषण भी करता आ रहा है. एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि यौन शौषण करने में सरयुग होटल का मैनेजर विनोद कुमार गुप्ता भी मददगार बन रहा था.
वो रूपया लेकर अमित कुमार को मदद पहुंचाता था. इस कांड में शिक्षक अमित कुमार की पत्नी साहिबा कुमारी भी शामिल थी जो गलत कार्य करने में पति को सहयोग पहुंचाती थी. इसी सूचना पर नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एसआई रंजन कुमार, अनामिका कुमारी के नेतृत्व में निजी शिक्षक अमित कुमार, पत्नी साहिबा कुमारी और सरयुग होटल का प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अमित छात्राओं को कोचिंग के बहाने घर पर बुलाकर यौन शौषण कर वीडियो बना लेता था फिर होटल में बुलाकर कई छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम देता था.
गिरफ्तार शिक्षक अमित कुमार कई नाबालिग छात्राओं के साथ इस तरह की घटना का अंजाम देते आ रहा था. एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि दोनों नबालिग छात्राओं के बयान पर दो प्राथमिकी, 385/23, 386/23 दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एसआई रंजन कुमार, ज्योतिष दास, अनामिका कुमारी शामिल थे.
.
Tags: Bihar News, Crime News
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 19:27 IST








