परीक्षा में ऐसी नकल जैसे कोई भोज! बिहार में खुल्लम खुल्ला चीटिंग का Video Viral, प्रिंसिपल ने गोल घुमाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

छात्रों की मौज, खुल्ल्म खुल्ला कदाचार का विडियो हुआ वायरल.
भारी कोताही बरत छात्र दे रहे पीजी पार्ट 2 और यूजी की परीक्षा.
प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद कुमार ने विश्विद्यालय पर फोड़ा ठीकरा.
कॉलेज की कुव्यवस्था पर भी उठे सवाल, घेरे में नीतीश सरकार.

पटना. पटना के पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के पीजी पार्ट 2 सब्सिडी पेपर और पीजी सेमेस्टर की परीक्षा में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. यहां हो रही खुल्लम खुल्ला नकल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पटना के राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी बरामदे की जमीन पर बैठे हुए हैं और बेखौफ होकर नकल किए जा रहे हैं.

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिसे जहां जगह मिली वहीं बैठकर परीक्षा दे रहे है. कोई खड़े-खड़े उत्तर लिख रहा था, तो कोई टेबल और कुर्सी पर बैठकर परीक्षा दे रहा था, मानो भोज चल रहा हो. कई ऐसे परीक्षार्थी भी थे जो खुले में जमीन पर परीक्षा देते हुए नजर आए. जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो बुधवार का है जब कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रों का सेंटर राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में दिया गया था.

” isDesktop=”true” id=”6312337″ >

आपके शहर से (पटना)

कंकड़बाग थाना इलाके में स्थित इस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद कुमार ने इसका ठीकरा विश्वविद्यालय पर फोड़ा है. कॉलेज के प्रिंसिपल अरविंद कुमार की मानें तो तिथियों प्रशासन को बताया गया था कि कॉलेज में कंस्ट्रुक्शन का काम चल रहा है, ऐसे में कम छात्रों का सेंटर दिया जाए. लेकिन, विश्वविद्यालय में 3000 से अधिक छात्रों का सेंटर परीक्षा हॉल में दे दिया गया जिससे परेशानी हुई.

बहरहाल, बिहार में परीक्षा के दौरान नकल की तस्वीरें राष्ट्रीय स्तर की सुर्खियां बनती रही हैं. वैशाली जिले के हाजीपुर में दीवारों पर चढ़कर नकल करती हुई तस्वीरें आज भी लोग नहीं भूले हैं. अब एक बार फिर खुल्लम खुल्ला नकल का यह वीडियो सामने आया है. ऐसे  में नीतीश सरकार के तमाम दावों के बाद एक बार फिर बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठे हैं.

Tags: Social Viral

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें