चंडीगढ़. मई में राज्यों के शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम आना जारी है. सीबीएसई बोर्ड सहित कई राज्य शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर चुके हैं. वहीं बुधवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा जारी किए गए बारहवीं के परीक्षा परिणाम के आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम मान ने 12वीं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ऐलान किया कि राज्य सरकार जल्द इन होनहार विद्यार्थियों को 51 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव और संतोष की बात है कि लड़कियों ने एक बार फिर परीक्षा में प्रथाम स्थान हासिल करके लड़कों को पछाड़ दिया है. उन्होंने कहा कि यह भी खुशी वाली बात है कि इन परीक्षाओं के नतीजो में मानसा जिले ने राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया है. भगवंत मान ने परीक्षा पास करने वाले होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

शर्मनाक VIDEO! कामवाली बाई ने बाल्टी में किया पेशाब, फिर उसी से लगाया पोछा

उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति और PHD डिग्री देने में गड़बड़ियों की अब ऐसे होगी जांच, UGC ने लिया यह बड़ा फैसला

UPSC Result 2022 : मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले मोहम्मद हुसैन बनेंगे अफसर, पास की UPSC परीक्षा

भारत लौटे पीएम मोदी का पालम एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोले- भारत पर दुनिया भरोसा करती है…

गाजियाबाद के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ दिलाने की तैयारी पूरी, यहां होगा आयोजन

Weather Today: दिल्ली सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत को नहीं सताएगी गर्मी! बिहार में ‘येलो’, तो उत्तराखंड और हिमाचल में ‘ऑरेंज’ अलर्ट

उत्तराखंड की पहली वंदेभारत ट्रेन शुरू, जानें देश के बचे हुए दो प्रमुख राज्य, जहां अभी नहीं पहुंची ये ट्रेन

क्या अशोक गहलोत के खिलाफ चलेगा आपराधिक मानहानि का मुकदमा? शेखावत की अर्जी पर पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

UPSC Result 2022: यूपी, बिहार या झारखंड…कहां की रहने वाली हैं UPSC Topper Ishita Kishore? खुद किया खुलासा

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर AAP नेता, अब LNJP में शिफ्ट
सीएम मान का कहना है कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत का सबूत दिया है. इन विद्यार्थियों ने इम्तिहानों में कामयाब होने के लिए अथक मेहनत और लगन से अपना नाम चमकाया है. भगवंत मान ने कहा कि यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दिन है, जिसके लिए विद्यार्थी, उनके माता-पिता और अध्यापक बधाई के हकदार हैं.
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनेंगे और उनको उच्च शिक्षा हासिल करके शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों खास कर लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा के लिए बढ़िया माहौल देने के लिए वचनबद्ध है जिससे वे अपने जीवन में सफल हो सकें. भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि नकद इनाम विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में और बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करेंगे और उनको मुकाबले की परीक्षाओं में अपना स्थान बनाने के योग्य बनाऐंगे.
.
Tags: 12th Board exam, 12th results, Bhagwant Mann, Punjab news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 14:06 IST








