AAP का बड़ा ऐलान: सुशील गुप्ता को बनाया हरियाणा का प्रदेश अध्‍यक्ष, अशोक तंवर को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पानीपत. आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के संगठन का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वहीं, अशोक तंवर को कैंपेन कमेटी के चेयरमैन की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा पूर्व पत्रकार अनुराग ढांडा को प्रदेश का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है.

बता दें कि हरियाणा में इसी साल (2024) विधानसभा के चुनाव होने हैं. इस बीच बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हो चुके. इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी संगठन का ऐलान कर बड़ा दाव खेला है.

कांग्रेस से पहले आप ने खेला दांव
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जजपा इस समय खासी सक्रिय हैं. वहीं, हरियाणा में कांग्रेस अपना संगठन नहीं बना सकी है. इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से पहले बड़ा दांव खेलते हुए अपने संगठन का ऐलान कर दिया है.

बहरहाल, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को काफी समय से संगठन बनने का इंतजार था और अब पार्टी ने संगठन का ऐलान कर दिया है. जबकि लगातार आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव में जीत हासिल करने के बड़े-बड़े दावे भी किए जा रहे हैं. हालांकि आने वाला वक्त ही बताएगा कि पंजाब के बाद क्या हरियणा में भी आम आदमी पार्टी सत्ता की चाबी पा पाएगी.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें