JAC 12th Result: किसान की बेटी का इंटर साइंस में दिखा दम, 88.6% के साथ बनी गुमला टॉपर, कही ये बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत कुमार/गुमला. झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंटर साइंस की परीक्षा में गुमला के किसान की बेटी पम्मी कुमारी ने 88.40 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है. जबकि संत इग्नाशियुस इंटर कॉलेज की छात्रा पम्मी को गणित में 95, केमिस्ट्री में 88, कंप्यूटर साइंस में 88, अंग्रेजी में 87 और फिजिक्स में 84 अंक प्राप्त हुए हैं. वह आईआईटी क्रैक कर इंजीनियर बनना चाहती हैं.

छात्रा पम्मी कुमारी गुमला के चौली गांव में अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं. जबकि प्राइमरी शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलाफारी और मैट्रिक की परीक्षा सीताराम साव विद्या मंदिर भरनो से 95.60 फीसदी लाकर पास की थी. वहीं, 12वीं का परिणाम आने के बाद से घर मोहल्ले और विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

मैं पढ़ाई को बोझ नहीं समझती…
पम्मी कुमारी ने बताया कि मैं रोजाना लगभग 5 घंटे पढ़ाई करती थी. मेरी पढ़ाई की तकनीक है कि मैं पढ़ाई को बोझ नहीं समझती बल्कि इंजॉय करती हूं. छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई करें. अध्ययन करते समय बीच में थोड़ी देर का ब्रेक लें. एनसीईआरटी बुक को आधार बनाकर पढ़ें. साथ में सैंपल पेपर और प्रीवियस पेपर से अभ्यास करें.

बता दें कि पम्मी के पिता हीरू साहू किसान हैं और मां भगवती देवी गृहिणी हैं. पम्मी ने कहा कि मुझे अपने माता-पिता व शिक्षकों से पढ़ाई करने की प्रेरणा मिली. अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देना चाहूंगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 10:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें