Varanasi Weather Forcast: वाराणसी में तेज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट, गिरेंगे ओले, जानें- मौसम अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अभिषेक जायसवाल

वाराणसी: गर्मी से बेहाल यूपी को अब राहत मिलने वाली है.पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश के वाराणसी और आसपास के जिलों में 25 मई गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग के इसको लेकर भविष्यवाणी की है. आईएमडी के भविष्यवाणी के अनुसार वाराणसी में 25 मई को तेज हवाओं के बीच बारिश के छीटें पड़ सकतें है. इसके अलावा तापमान में भी और गिरावट की उम्मीद है.

आईएमडी (IMD) के वेबसाइट के मुताबिक,25 मई गुरुवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस की कमी बुधवार की अपेक्षा हो सकती है. अनुमान है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. इसके अलावा आसमान में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
वहीं 26 और 27 मई को वाराणसी में तेज हवाओं के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.इसके अलावा 28 से 30 मई तक ऐसी सम्भावना बनी नजर आ रही है. मौसम के इस बदले मिजाज से गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

गिर सकतें है ओले
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindi University) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब वाराणसी और आस पास के इलाकों में दिखने लगा है. जिसके कारण तापमान में भी कमी आई है.गुरुवार से बारिश और आंधी की भी उम्मीद है.हालांकि ये बारिश थोड़ी थोड़ी दूर पर होगी. वहीं उम्मीद है कि कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकतें है.z

Tags: Heat Wave, Thunderstorm, UP news, UP Weather, UP weather alert, Varanasi news, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें