अमेठी का खादी ग्रामउद्योग विभाग दे रहा 50 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कृष्ण/अमेठी. यदि आप बेरोजगार हैं और आपको रोजगार की आवश्यकता है तो आपको अब परेशान होने और भटकने की जरूरत नहीं है. जिला खादी ग्राम उद्योग विभाग द्वारा संचालित रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में युवाओं को ऋण दिया जा रहा है. ऐसे युवा जो बेरोजगार हैं, उन्हें ऋण देकर रोजगार की मुहिम से जोड़ा जा रहा है. अमेठी जनपद में इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है.

अमेठी जनपद में युवाओं की बेरोजगारी को देखते उन्हें रोजगार की मुहिम से जोड़ा जा रहा. इसके लिए युवा को मसाला उद्योग, कपड़ा उद्योग, हैंडीक्राफ्ट उद्योग, खादी उद्योग सहित अन्य उद्योगों के लिए ऋण दिया जा रहा है. इस पूरे अभियान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन अभियान योजना के लिए उद्यम के स्थापना के लिए 50 लाख रुपए तक का ऋण देने के साथ सेवा क्षेत्र में उद्यम के स्थापना हेतु 20 लाख रुपए तक ऋण दिया जा रहा है. पूरे जनपद में इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. खादीग्राम उद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वरोजगार अभियान योजना के अंतर्गत यह ऋण दिया जा रहा है.

आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र ,फोटो के साथ प्रधान एवं सक्षम अधिकारी से जनसंख्या और अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ सीए द्वारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट और शैक्षिक योगिता के कागजात आवश्यक हैं.

पूरे साल चलेगी आवेदन प्रक्रिया

योजना को लेकर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि युवाओं को रोजगार अभियान से जुड़ने के लिए इस पहल को किया जा रहा है, ताकि युवा रोजगार से जुड़ सकें और उनकी बेरोजगारी की समस्या खत्म हो सके. इस आवेदन प्रक्रिया को पूरे वर्ष भर चलाया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आवेदन करता को ना हो.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 10:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें