MP में अब रोबोट करेंगे सर्जरी, भोपाल के इस अस्पताल में जल्द शुरू होगी सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में अब सर्जरी डॉक्टर के बजाय रोबोट करते नजर आएंगे. इस अस्पताल में घुटने और हिप की रिप्लेसमेंट सर्जरी रोबोट द्वारा की जाएगी. बता दें कि रोबोट के सहयोग से सर्जरी करने की सफलता का दर 95% से ज्यादा है. योजना 6 महीने के भीतर शुरू होने वाली है.

एमपी सरकार का यह फैसला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक बनाने के मकसद से लिया गया है. चिकित्सा शिक्षा विभाग से 18 करोड़ रुपये की लागत के रोबोट की खरीदारी के लिए परमिशन मिल चुकी है. बता दें कि डेमो रोबोटिक सर्जरी की एक वर्कशॉप का आयोजन बीते साल सितंबर महीने में हो चुका है.

मध्य प्रदेश के शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्य प्रदेश के मरीजों का इलाज आधुनिक तकनीक से करवाना चाहते हैं. यही वजह है कि रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हमीदिया अस्पताल में होने वाली है. उन्होंने यह भी बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक को आरंभ करने का भी प्लान है. इस सर्जरी का खर्च महंगा है. करीब 1.5 से 10 लाख रुपये तक का खर्च आता है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ऐसे कैसे काम करेगा रोबोट
बता दें कि रोबोट डॉक्टर के सहायक के रूप में एक कंप्यूटराइज्ड डिवाइस की तरह काम करेगा. इसमें अलग-अलग कोण से किए हुए मरीज के सिटी स्कैन तथा उसकी रिपोर्ट को फीड किया गया है. रोबोट के अंदर मौजूद कैमरा हर छोटे बड़े मूवमेंट को कैप्चर करता है. साथ ही सर्जरी से जुड़ी सूचना डॉक्टर को मशीन पर बनी स्क्रीन पर नजर आएगी.

कट भी कम लगेंगे
शरीर के जिस हिस्से में डॉक्टरों को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहां रोबोट आसानी से पहुंच जाएगा. रोबोट द्वारा सर्जरी किए जाने पर कट भी कम लगाना पड़ता है, जिससे रिकवरी जल्दी होने के चांसेस होते हैं. साथ ही ब्लड का फ्लो भी कम होता है. रोबोट के जरिए सर्जरी करने से 99% एक्यूरेसी के साथ हड्डी को काटा जाता है.

तेजी से करता है सर्जरी
सर्जरी के दौरान अगर स्पीड की बात करें तो डॉक्टरों की तुलना में रोबोट काफी तेजी से काम करता है. रोबोट द्वारा किए गए ऑपरेशन के विफल होने की संभावना कम होती है. हमीदिया मध्यप्रदेश का पहला अस्पताल होगा, जहां के सर्जरी सफल होने के चांसेस 95% से ज्यादा होंगे.

Tags: Bhopal news, Health News, Medical, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें