अब फास्ट चार्जर के लिए नहीं पड़ेगा इधर-उधर भटकना, देसी कंपनी लाई 65W चार्जिंग सपोर्ट वाला मॉडल, कीमत भी है मामूली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

VingaJoy ने लॉन्च किया अपना चार्जर
नया चार्जर 65W का है और इसकी कीमत 1,290 रुपये है
इसमें शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग को रोकने के लिए सेफ्टी फीचर्स हैं

नई दिल्ली. घरेलू गैजेट एसेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड VingaJoy ने अपना नया 65 वॉट फास्ट चार्जर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. इसका नाम VingaJoy SPEED PRO CH-1040 है. चार्जर की कीमत केवल 1,290 रुपये रखी गई है. विंगाजॉय सुरक्षित है और इस फास्ट चार्जर की कार्यक्षमता अच्छी है. यह PD, QC, Warp, डैश, फ्लैश, डार्ट और टर्बों को सपोर्ट करता है.

विंगाजॉय स्पीड प्रो सीएच-1040, 65 वॉट फास्ट चार्जर, एंड्रॉयड फोन्स और अन्य गैजेट्स के लिए यूएसबी चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें USB A से USB Type-C केबल शामिल है, जो फोन और अन्य उपकरणों पर आम है. विंगाजॉय स्पीड प्रो सीएच-1040 चार्जर में ओवर-वोल्टेज, शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग को रोकने के लिए सेफ्टी फीचर्स हैं.

पोर्टेबल और हल्का है डिजाइन
विंगाजॉय चार्जर बेहद पोर्टेबल और हल्का डिज़ाइन है जो सफर के दौरान भी अच्छा काम करता है. सीएच-1040 चार्जर का 2 पीस कॉम्बो खरीदने पर आपको एक वाटर बोटल फ्री मिलेगी. इसे वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और ये मेजर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: एंड्रॉयड डिवाइसेज में तेजी से फैला रहा है नया ‘गुरिल्ला’ मैलवेयर, टॉप 10 की लिस्ट में है भारत, आप ऐसे बचें

विंगाजॉय के सह-संस्थापक, श्री ललित अरोड़ा ने इस नए फास्ट चार्जर को लॉन्च करने के मौके पर कहा ‘हम अपने बिलकुल नए विंगाजॉय स्पीड प्रो सीएच-1040, 65 वॉट फास्ट चार्जर को लॉन्च करके बेहद खुश हैं. नया सीएच-1040 एक अच्छा विकल्प है, उन लोगों के लिए जो एक उचित मूल्य, भरोसेमंद और इंस्टेंट चार्जर की तलाश में हैं. जो कई डिवाइसेज को सपोर्ट करता है.’

बैटरी लाइफ समस्या एक ऐसी समस्या है जिसका अधिकांश मोबाइल यूजर्स अभी सामना कर रहे हैं, आप आधे दिन के लिए फोन का उपयोग कर सकते हैं और फिर इसे रिचार्ज करने के लिए प्लग इन कर सकते हैं. कुछ ही देर में ये फिर से अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने में सक्षम होगा. विंगाजॉय फास्ट चार्जर के जरिए आपको लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा, 15-12 मिनट के भीतर आपका मोबाइल उपयोग के लिए तैयार होगा.

Tags: Portable gadgets, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें