क्यों फेल हो जाते हैं कार के ब्रेक? चलती कार में ब्रेक फेल हो जाएं तो क्या करें? हमेशा काम आएंगे ये 5 ट्रिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Car Brake Failure: समस्याएं बताकर नहीं आती. सोचिये अगर आप कार चला रहे हों और आपको पता चले की ब्रेक फेल हो गया है तो क्या होगा? कई लोग ऐसी परिस्थिति में पड़ने से बहुत घबरा जाते हैं और गंभीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. लेकिन आप थोड़ी समझदारी बरतकर गंभीर हादसे को टाल सकते हैं. जरूरी है कि आप ऐसी स्थिति में संयम से काम लें.

चलती कार में ब्रेक फेल होना कार चालक के लिए तो जानलेवा है ही, साथ ही यह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और वाहनों को भी खतरे में डाल सकता है. लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो आप क्या करेंगे? ऐसी स्थिति में मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होनेग, जिन्हें हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं…

यह भी पढ़ें: टाटा की इस कार के सामने Baleno CNG भी टेक देगी घुटने? मजबूती में टैंक और कीमत भी कम, देखते ही कह देंगे OMG!

क्या है ब्रेक फेल होने की वजह

  • कार का ब्रेक फेल होने की सबसे बड़ी वजह है कार की रेगुलर सर्विस न होना. कई लोग कार की समय पर सर्विसिंग नहीं कराते जिससे उसके कई पार्ट्स खराब होने लगते हैं. लंबे समय चलाने के बाद कार के ब्रेक पैड घिस जाते हैं. इसलिए जरूरी है की उन्हें समय पर बदलवा लिया जाए. अगर समय पर सर्विस हो तो ये खामियां सामने आ जाती हैं और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है.
  • कई बार कार का ब्रेक फ्लूइड लीक होने या कम होने से पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पाता जिससे ब्रेक लग सके. ऐसी स्थिति में ब्रेक फेल हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले ब्रेक फ्लूइड लेवल की जांच जरूर करें. कई बार ब्रेक फ्लूइड किसी गड़बड़ी के कारण लीक भी हो जाता है. आप हमेशा कंपनी के ओरिजिनल ब्रेक फ्लूइड का ही इस्तेमाल करें.
  • कई बार कार के नीचे से टकराने के कारण ब्रेक लाइन को नुकसान पहुंचता है. आपको इसका तुरंत पता नहीं चलता लेकिन ऐसे में कार का ब्रेक कभी भी अचानक से धोखा दे सकता है. अगर ब्रेक लग्न कम हो जाए तो इसे हल्के में न लें और सर्विस सेंटर जाकर तुरंत इसकी जांच करवाएं.
  • डैशबोर्ड पर मिलने वाले वार्निंग संकेतों को भी नजर अंदाज न करें. ऐसा होने पर कंपनी के हेल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी लें या सर्विस सेंटर जाकर इसे चेक करवाएं.

अचानक से ब्रेक फेल हो जाए तो क्या करें?

  • अगर आपको पता चले कि ब्रेक फेल हो गए हैं तो इंजन को बंद करने की गलती न करें. कार को रिवर्स गियर में भी न डालें. ऐसा करने से कार सड़क पर स्किड कर सकती है.
  • ब्रेक फेल होने पर कार के हैजर्ड लाइट को ऑन करें और हॉर्न बजाएं ताकि लोगों को संकेत मिल सके कि कार के साथ कुछ तो गड़बड़ है.
  • आप कार को ट्रैफिक से अलग करने की कोशिस करें. इसके लिए इंडिकेटर जलाकर सड़क के किनारे आने की कोशिश करें.

  • कार की स्पीड कम करने की कोशिश करें. अगर कार ऊंचे गियर पर चल रही है तो उसे चौथे या तीसरे गियर पर सेट करें और तेजी से क्लच को छोड़ें. इससे आपको झटका लगेगा लेकिन कार की स्पीड कम हो जाएगी. स्पीड के थोड़ा कम होने पर यही प्रक्रिया दूसरे और पहले गियर में भी अपनाएं.
  • ध्यान रहे कि अधिक स्पीड पर अचानक हैंडब्रेके का इस्तेमाल न करें. ऐसा करने पर फ्रंट व्हील लॉक हो जाएगा और आपकी कार सड़क पर फिसलने से पलट भी सकती है. आपको जब लगे कि स्पीड कम हो गई है और कार स्किड नहीं करेगी तब हैंड ब्रेक को धीरे-धीरे खींचें.

Tags: Auto News, Car accident, Cars, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें