रिपोर्ट- आशीष सिन्हा
किशनगंज. बिहार में एक बार फिर से खाकी यानी पुलिस की वर्दी पर दाग लगे हैं. मामला किशनगंज जिला से जुड़ा है जहां एक थानेदार 8 दिन तक महिला फरियादी के जिस्म को नोचता रहा और उसे पुलिसिया वर्दी का धौंस भी दिखाता रहा. रसिक मिजाज पुलिसवाला टेढ़ागाछ का थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला है जिसके खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की है.
पीड़िता यूपी की है. इस महिला को 8 दिनों तक बंधक बनाकर उसका बलात्कार किया गया और कुकर्म में थानेदार का मददगार बना इलाके का मुखिया. रेप के बाद दोनों ने महिला से दो लाख रुपये लिये और थाना से छोड़. दरअसल यूपी निवासी एक महिला की शादी स्थानीय टेढ़ागाछ प्रखण्ड के डाक पोखर पंचायत स्थित मटियारी गांव के युवक मुन्नवर से हुई थी. महिला अपने पति को खोजने टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी. इस दौरान थानाध्यक्ष की नीयत महिला पर बिगड़ गई.
आपके शहर से (लखनऊ)

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

शादी के 13 दिन बाद दूल्हे को अपने साथ ले गई मौत, हाथों की मेहंदी देख रोए जा रही दुल्हन, दर्दनाक है कहानी

Doston Ki Chai: लखनऊ की ‘दोस्तों की चाय’, जहां बिछड़े दोस्त मिल जाते हैं तो… कई फ्लेवर की चाय ने जीता दिल

UPSC Result 2022: यूपीएससी रिजल्ट में बिहार सब पर भारी, टॉप 10 में 2 बेटियां, 100 में 10 बिहारी

UPSC 2022 Result: दोनों पैर और एक हाथ नहीं, इसके बाद भी मैनपुरी के सूरज ने पास की UPSC परीक्षा, पिता हैं दर्जी

लखनऊ में चाय की दुकानों के अजब-गजब नाम, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Board Result 2023 : देश के 10 राज्यों के रिजल्ट में इस बार दो बेटियों ने बनाया रिकॉर्ड, पाए 500 में से 500 अंक

Mission 2024: हिमाचल-कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने UP के लिए बनाया खास प्लान, इन 19 सीटों पर नंबर-1 बनने की रणनीति!

UPSC Result 2023: लखनऊ के मनन को तीसरे अटेम्प्ट में मिली 46वीं रैंक, IIT मुंबई से हैं बीटेक

UPSC Result 2022: छठवीं बार में पास हुईं श्रुति, 2nd टाइम में भावना को मिली सफलता, Toppers की कहानियां

UP Weather Update: आज से पूरे उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी
थानेदार ने उस महिला पति को खोज देने के नाम पर डाक पोखर पंचायत के मुखिया जो थानेदार का मित्र भी है को थाने पर बुलाया और गुपचुप बात की. महिला से दोनों ने पति को खोज कर ला देने की बात कही. इस दौरान पति से मिलाने के नाम पर 8 दिनों तक थानेदार ने अपने थाना स्थित आवास पर रखकर घर का काम भी कराया साथ ही उस महिला का शारीरिक शोषण (बलात्कार) की घटना को भी अंजाम दिया जिसमें उसका साथ स्थानीय मुखिया मित्र ने भी दिया और उसने भी महिला के साथ रेप किया. थानाध्यक्ष ने डरा धमका कर उससे दो लाख रुपये भी वसूले और धमकी देकर पति के साथ छोड़ा कि यदि मामले की जानकारी किसी को दोगी तो तुम्हारे ससुराल वाले को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा.
थानेदार की धमकी से महिला घबरा गई. यौन शोषण का शिकार हुई महिला हिम्मत जुटाकर पति के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और यहां पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया जिसमें डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने जांच की और जांच में मामला सही पाया गया.
किशनगंज के एसपी एनामुल हक ने बताया कि थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. उक्त कांड में 343, 376b , 384 , 385 ,34 के तहत केस किया गया है. एसपी ने बताया कि मामले में एक महीने के भीतर चार्जशीट सबमिट किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा. एसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar News, Crime News, Rape
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 19:58 IST








