रेलवे पटरी पर आई 2 दोस्तों की मौत: एक साथ ट्रेन से कट गए, रात को परिजनों से की बात, फिर सुबह…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सपोटरा थाना इलाके में हुई घटना
दोनों युवकों की उम्र 27-28 साल की थी
पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया सुसाइड केस

करौली. राजस्थान के करौली (Karauli) जिले के सपोटरा उपखंड इलाके के निमोदा रेलवे स्टेशन के माडा मीना फाटक के समीप मंगलवार देर रात को दो युवकों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को टुकड़ों को उठाया और उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतकों की शिनाख्त हो जाने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. दोनों युवक दोस्त (Friend) थे.

सपोटरा थानाधिकारी धारा सिंह मीणा ने बताया की निमोड़ा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह दो युवकों के कटने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान कराई. मृतकों की शिनाख्त गज्जूपुरा निवासी रिंकू मीणा और शेर सिंह मीणा निवासी पटपरी के रूप में हुई. इस पर पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी.

आपके शहर से (करौली)

पुलिस ने प्रथमदृष्टया माना आत्महत्या
परिजनों को घटना का पता चलते ही उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. वे बदहवाश से अस्पताल पहुंचे. उसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने युवकों के ट्रेन से कटने कारण प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना है. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. हादसे की सूचना के बाद दोनों युवकों के गांवों में मातम पसर गया.

ट्रैक के पास ही युवकों की मोटरसाइकिल खड़ी मिली
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे. वे मंगलवार शाम बिना बताए घर से निकले थे. रेलवे ट्रैक के पास ही युवकों की मोटरसाइकिल खड़ी मिली है. देर रात युवकों की परिजनों से भी बात हुई थी. लेकिन उसके बाद से फोन बंद हो गए. दोनों मृतक करीब 27 28 साल के थे. दोनों ही ट्रैक्टर चालक थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Karauli news, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें