चलती बस में आई मौत, कुछ ही सेकंड में निकल गई कंडक्टर की जान, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बड़वानी. इंदौर से पुणे जा रही एक बस में कंडक्टर को हार्ट अटैक आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अटैक आने पर कंडक्टर के सीने में दर्द उठने लगा. इसके बाद उसे घबराहट होने लगी. फिर कुछ देर में ही उसकी जान चली गई. दिल दहला देने वाली पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाले शख्स धार जिले के नर्मदा नगर के रहने वाले अंतिम कुमावत हैं.

कुमावत की उम्र 40 साल थी. वह बस कंडक्टर के रूप में कई सालों से काम कर रहे थे. वे कल्पना ट्रैवल्स की इंदौर से पुणे जा रही बस में अपनी ड्यूटी कर रहे थे तब उन्हें हार्ट अटैक आया.

बुजुर्ग की पड़ी थी नजर
बस जब बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र के मगरखेड़ी गांव के पास से गुजर रही थी तभी एक बुजुर्ग यात्री की नजर बस कंडक्टर कुमावत पर पड़ी. कुमावट को घबराहट हो रही थी और अचानक ही उसका सिर ऊपर की ओर हो गया. यह देख बुजुर्ग ने अन्य यात्रियों और ड्राइवर को बतया. यात्रियों ने कंडक्टर की मदद करने की कोशश की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे. इसके बाद कुमावत को नजदीक स्थित ठीकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यात्रियों की मानें तो महज 10 से 15 सेकंड में कंडक्टर की जान चली गई.

ये भी पढ़ें: प्रेमी के लिए सुहाग को दी दर्दनाक मौत, फिर बेटी की गवाही ने मां को पहुंचाया जेल

घर से 6 घंटे पहले चली गई जान
डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक के कारण मौत होने की बात बताई है, लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो सकेगी. मृतक के एक रिश्तेदार के मुताबिक वह सुबह 8 बजे इंदौर स्थित अपने घर से पुणे जाने वाली बस पर ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे और दोपहल लगभग 2 बजे उन्हें अटैक आया था. वह कई सालों से कंडक्टर के रूप में काम कर रहा थे. कल्पना ट्रैवल्स में काम करने से पहले वह कुक्षी से इंदौर तक चलने वाली एक बस में कंडक्टर का काम करता थे.

Tags: Mp news, Viral news, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें