वैभवी उपाध्याय के घर पहुंचे सितारे, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, छलक पड़े एक्टर गौतम रोडे के आंसू, दिसंबर में थी शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. टीवी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई 2’ की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वैभवी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक तीर्थस्थल के दर्शन करने जा रही थीं. इसी दौरान उनकी फॉर्चुनर कार हादसे की शिकार हो गई और 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

जिससे वैभवी की मौके पर ही मौत हो गई. मौत के बाद वैभवी का शव मुंबई लाया गया. जहां बुधवार को टीवी समेत इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. टीवी एक्टर गौतम रोडे भी वैभवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शव को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए. गौतम रोडे शव को देखकर फफक फफक कर रो पड़े.

भीषण था हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभवी उपाध्याय बीते सोमवार को हिमाचल गईं हुई थीं. यहां कुल्लू शहर में एक तीर्थस्थान के दर्शन के लिए अपनी फॉर्चुनर कार में बैठकर जा रही थीं. इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और कार 50 फीट खाई में जा गिरी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस हादसे को देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. लेकिन वैभवी की मौके पर ही मौत हो गई थी. वैभवी के साथ कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें